मगध विश्वविद्यालय में जीएसटी-डिजिटल इंडिया पर विशेष व्याख्यान, 130 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Updated:
विज्ञापन

विशेष व्याख्यान में शामिल प्रतिभागी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मगध विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग ने 'जीएसटी एवं डिजिटल इंडिया' पर एक विशेष ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में देश भर से 130 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. मुख्य अतिथि ने डिजिटल इंडिया और जीएसटी के आर्थिक परिवर्तनों पर प्रकाश डाला.

विज्ञापन

मगध विश्वविद्यालय (एमयू) के स्नातकोत्तर वाणिज्य विभाग स्थित भारतीय लेखा परिषद, पटना शाखा द्वारा ‘जीएसटी एवं डिजिटल इंडिया’ विषय पर शनिवार को ऑनलाइन माध्यम से एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में देश भर से 130 से भी ज्यादा प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराकर उत्साहपूर्वक भाग लिया.

विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विषय विशेषज्ञ के रूप में बोलपुर कमिश्नरेट (पश्चिम बंगाल) के केंद्रीय जीएसटी अधीक्षक संजय सिंह उपस्थित रहे.

डिजिटल इंडिया और जीएसटी ने बदला आर्थिक परिदृश्य

कार्यक्रम की शुरुआत शाखा सचिव डॉ. विनीता कुमारी के स्वागत भाषण से हुई. उन्होंने कहा कि यह विशेष व्याख्यान वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक है, जो जीएसटी एवं डिजिटल इंडिया के माध्यम से भारत में आ रहे आर्थिक एवं प्रशासनिक परिवर्तनों को समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है.

विषय प्रवेश कराते हुए शाखा अध्यक्ष डॉ. धरेन कुमार पांडेय ने कहा कि डिजिटल भारत के 11 वर्ष और जीएसटी के 9 वर्षों का सफल सफर भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में केंद्र सरकार का सबसे महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.

'वन नेशन, वन टैक्स' से आई कर प्रणाली में पारदर्शिता

मुख्य वक्ता संजय सिंह ने अपने संबोधन में जीएसटी की अवधारणा, कर प्रणाली में सुधार, पारदर्शिता और व्यापार सुगमता (Ease of Doing Business) पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि ‘वन नेशन, वन टैक्स’ की परिकल्पना ने देश की कर व्यवस्था को सरल और प्रभावी बनाया है.

इसके अलावा, उन्होंने डिजिटल इंडिया के तहत ई-इनवॉइसिंग, ऑनलाइन रिटर्न फाइलिंग, डिजिटल भुगतान और पेपरलेस प्रशासन जैसे सकारात्मक बदलावों की चर्चा करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

प्रबुद्ध शिक्षाविदों व शोधार्थियों की रही मौजूदगी

व्याख्यान के उपरांत डॉ. श्वेता गोयल के समन्वय में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता ने प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया. कार्यक्रम का संचालन दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया की शोधार्थी पूजा कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. पन्ना लाल द्वारा प्रस्तुत किया गया.

कार्यक्रम में संयुक्त सचिव वरुण कुमार राय, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. पन्ना लाल, डॉ. श्वेता गोयल, डॉ. पंकज कुमार महतो, डॉ. जतिन कुमार जायसवाल समेत कई गणमान्य अतिथि, शिक्षाविद् और शोधार्थी उपस्थित रहे.

Also Read : गया जी : नीट पेपर लीक के विरोध में जीटी रोड पर छात्रों का प्रदर्शन, लगा लंबा जाम


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन