करियादपुर उच्च विद्यालय की दुर्दशा पर हाईकोर्ट सख्त

Updated at : 11 Oct 2018 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
करियादपुर उच्च विद्यालय की दुर्दशा पर हाईकोर्ट सख्त

पटना/गया : पटना हाईकोर्ट ने गया जिले के टनकुप्पा स्थित 10+2 उच्च विद्यालय, करियादपुर की दयनीय स्थिति के खिलाफ दायर जनहित याचिका और एक समाचार पत्र में छपी खबर, जिसमें स्कूल के बच्चे साइकिल, मोटरसाइकिल एवं फर्श पर परीक्षा देने की घटना पर संबंधित विभाग से जवाब मांगा है. अदालत ने इस मामले पर एक […]

विज्ञापन
पटना/गया : पटना हाईकोर्ट ने गया जिले के टनकुप्पा स्थित 10+2 उच्च विद्यालय, करियादपुर की दयनीय स्थिति के खिलाफ दायर जनहित याचिका और एक समाचार पत्र में छपी खबर, जिसमें स्कूल के बच्चे साइकिल, मोटरसाइकिल एवं फर्श पर परीक्षा देने की घटना पर संबंधित विभाग से जवाब मांगा है. अदालत ने इस मामले पर एक साथ सुनवाई करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से पांच नवंबर तक जवाब मांगा है.
याचिकाकर्ता द्वारा कोर्ट को बताया गया कि इस विद्यालय में करीब 700 विद्यार्थी हैं. इस विद्यालय में मात्रा चार कमरे हैं. जांच के क्रम में पाया गया कि 10 शिक्षकों में मात्र चार शिक्षक ही स्कूल में उपस्थित थे. अदालत ने हैरानी जताते हुए राज्य सरकार से भी जवाब मांगा है. सरकार को यह बताने को कहा है कि राज्य में इस तरह के कितने स्कूल चल रहे हैं, जहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन