वैक्सीन लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट सिस्टम शुरू

Updated at : 08 Jun 2014 10:30 AM (IST)
विज्ञापन
वैक्सीन लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट सिस्टम शुरू

गया: टीकाकरण कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने के लिए यूनिसेफ व जिला स्वास्थ्य समिति ने संयुक्त रूप से शनिवार को जयप्रकाश नारायण अस्पताल में वैक्सीन लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट सिस्टम शुरू किया. राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार सिन्हा व यूनिसेफ के राज्य प्रमुख डॉ यामीन मजूमदार ने संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ किया. डॉ सिन्हा ने […]

विज्ञापन

गया: टीकाकरण कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने के लिए यूनिसेफ व जिला स्वास्थ्य समिति ने संयुक्त रूप से शनिवार को जयप्रकाश नारायण अस्पताल में वैक्सीन लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट सिस्टम शुरू किया.

राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार सिन्हा व यूनिसेफ के राज्य प्रमुख डॉ यामीन मजूमदार ने संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ किया.

डॉ सिन्हा ने कहा कि यह सिस्टम शत-प्रतिशत टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने में उपयोगी साबित होगा. एक क्लिक से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक वैक्सीन की आवश्यकता, उपलब्धता व एक्सपायरी डेट की जानकारी मिल जायेगी. इतनी ही नहीं, वैक्सीन की गुणवत्ता समाप्त होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों को स्वत: एसएमएस प्राप्त हो जायेगा. डॉ मजूमदार ने कहा कि प्रतिरक्षण का आंकड़ा कुछ समय से 66.5 प्रतिशत पर रुका हुआ है, जिसे आगे बढ़ाने में मदद मिलेगा. मौके पर यूनिसेफ के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हुबे अली ने सिस्टम का डिमोस्ट्रेशन दिया. अंत में सीएस डॉ विजय कुमार सिंह धन्यवाद ज्ञापन किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन