नहीं दिया जा रहा बंदोबस्ती प्रमाणपत्र

Updated at : 07 Jun 2014 10:34 AM (IST)
विज्ञापन
नहीं दिया जा रहा बंदोबस्ती प्रमाणपत्र

गया: सर, पिछले 40 वर्षो से बंदोबस्ती प्रमाणपत्र नहीं दिया जा रहा है. आयुक्त कार्यालय में शुक्रवार को लगे आयुक्त के जनता दरबार में मानपुर प्रखंड के नौरंगा गांव के सुरेश चौधरी ने यह शिकायत की है. आयुक्त आरके खंडेलवाल ने इस शिकायत को जिला पदाधिकारी बाला मुरुगन डी के पास जरूरी कार्रवाई के लिए […]

विज्ञापन

गया: सर, पिछले 40 वर्षो से बंदोबस्ती प्रमाणपत्र नहीं दिया जा रहा है. आयुक्त कार्यालय में शुक्रवार को लगे आयुक्त के जनता दरबार में मानपुर प्रखंड के नौरंगा गांव के सुरेश चौधरी ने यह शिकायत की है.

आयुक्त आरके खंडेलवाल ने इस शिकायत को जिला पदाधिकारी बाला मुरुगन डी के पास जरूरी कार्रवाई के लिए भेज दिया. वहीं, परैया प्रखंड के रामडीह गांव के रामचंद्र सिंह ने आयुक्त ने शिकायत की कि मङिायावां पंचायत के मुखिया द्वारा जो पीसीसी ढलाई का काम कराया गया है, वह मापदंड के अनुसार नहीं है. इस पर आयुक्त ने कहा कि आवेदन के साथ आरोप से संबंधित शपथ पत्र भी दीजिए, जांच करायी जायेगी.

चंदौती प्रखंड के ढकाइन गांव के पूर्व मुखिया विजय यादव ने शिकायत की कि वर्तमान मुखिया ललन पासवान द्वारा सरकारी जमीन का परवाना रद्द करते हुए उस पर अतिक्रमण कर लिया गया है. आयुक्त ने एसडीओ को जांच कर 21 दिनों में रिपोर्ट देने को कहा. जनता दरबार में आये कुल 11 मामले में से ज्यादातर मामले भूमि विवाद से संबंधित थे. इस मौके पर प्रमंडल कार्यालय के कई विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन