सिमरौर में हुई फायरिंग

Updated at : 07 Jun 2014 10:33 AM (IST)
विज्ञापन
सिमरौर में हुई फायरिंग

खिजरसराय: गया जिले के नीमचक बथानी थाने के सिमरौर गांव में शुक्रवार की सुबह को वर्चस्व की लड़ाई में दो पक्षों के बीच अंधाधुंध फायरिंग हुई. यह संयोग रहा कि इस फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ. सूचना पाकर एएसपी अशोक कुमार सिंह ने घटनास्थल पर नीमचक बथानी के डीएसपी मोहम्मद अली अंसारी, बथानी थाने […]

विज्ञापन

खिजरसराय: गया जिले के नीमचक बथानी थाने के सिमरौर गांव में शुक्रवार की सुबह को वर्चस्व की लड़ाई में दो पक्षों के बीच अंधाधुंध फायरिंग हुई. यह संयोग रहा कि इस फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ.

सूचना पाकर एएसपी अशोक कुमार सिंह ने घटनास्थल पर नीमचक बथानी के डीएसपी मोहम्मद अली अंसारी, बथानी थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष नवीन पासवान, खिजरसराय थाना व सरबहदा ओपी की पुलिस को भेजा. पुलिस ने गांव की घेराबंदी कर गोली चलाने वाले असामाजिक तत्वों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की. लेकिन, पुलिस के आने के पहले गोली चलाने वाले लोग वहां से निकल गये थे.

इधर, किसी भी विपरीत स्थिति से निबटने के लिए सिमरौर गांव में काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. पूरे दिन पुलिस पदाधिकारी व जवानों की चहल-कदमी होती रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन