बोधगया के इंडस्ट्रियल क्षेत्र में चार घंटे गुल रही बिजली

गया: बोधगया के इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार को करीब चार घंटे (अपराह्न् 4.30 बजे से रात 8.30 तक) बिजली गुल रही. इससे कई औद्योगिक इकाइयों में कामकाज ठप रहा. कुछ इकाइयों ने हजारों रुपये का डीजल जला कर जेनेरेटर के माध्यम से अपना कामकाज निबटाया. इसकी जानकारी इंडिया पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (आइपीसीएल) के अधिकारियों के […]
गया: बोधगया के इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार को करीब चार घंटे (अपराह्न् 4.30 बजे से रात 8.30 तक) बिजली गुल रही. इससे कई औद्योगिक इकाइयों में कामकाज ठप रहा. कुछ इकाइयों ने हजारों रुपये का डीजल जला कर जेनेरेटर के माध्यम से अपना कामकाज निबटाया. इसकी जानकारी इंडिया पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (आइपीसीएल) के अधिकारियों के मिलने पर इंडस्ट्रियल एरिया में एक टीम भेजी गयी. कंपनी टीम ने तारों को ठीक कर आपूर्ति शुरू करवायी.
आइपीसीएल के प्रवक्ता ने बताया कि दो सरकारी बिजली मिस्त्री ने जानबूझ कर गलत तार जोड़ कर शॉट करवाया. इससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई. आइपीसीएल की टीम ने तारों को ठीक कर आपूर्ति शुरू करवायी. उन्होंने बताया कि गलत तरीके से जोड़े गये तारों को सावधानी से खोला गया और फिंगर प्रिंट लेने के लिए पटना भेजा जायेगा. उंगली के निशान पता चलने पर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझ कर कंपनी को बदनाम करने के उद्देश्य से काम कर रहे हैं. लेकिन, उनके मंसूबे सफल नहीं होंगे. धनावां गांव के मंटू कुमार, अरमान कोहली, संदीप व दीपक ने आरोप लगाया कि सरकारी मिस्त्री ने जानबूझ कर गलत तार जोड़ कर बिजली आपूर्ति को बाधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




