ePaper

एयरपोर्ट से इंटरनेशनल विमानों की आवाजाही आज से

Updated at : 08 Sep 2018 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
एयरपोर्ट से इंटरनेशनल विमानों की आवाजाही आज से

बोधगया : यंगून से गया होते हुए कोलकाता के लिए एयर इंडिया की विमान सेवा इसी माह से शुरू कर दी जायेगी. उम्मीद की जा रही है कि 21 सितंबर से एयर इंडिया का विमान कोलकाता से गया होते हुए यंगून के लिए उड़ान भरना शुरू कर देगा. कोलकाता से गया पहुंचने का समय फिलहाल […]

विज्ञापन
बोधगया : यंगून से गया होते हुए कोलकाता के लिए एयर इंडिया की विमान सेवा इसी माह से शुरू कर दी जायेगी. उम्मीद की जा रही है कि 21 सितंबर से एयर इंडिया का विमान कोलकाता से गया होते हुए यंगून के लिए उड़ान भरना शुरू कर देगा. कोलकाता से गया पहुंचने का समय फिलहाल सुबह 10:30 बजे है.
एयर इंडिया का विमान हर शुक्रवार को कोलकाता से गया होते यंगून की यात्रा करेगा व हर सोमवार को यंगून से गया होते कोलकाता तक की सेवा प्रदान करेगा. यंगून से यह विमान हर सोमवार को दोपहर 12:30 गया पहुंचेगा व यहां से कोलकाता के लिए उड़ान भरेगा. यह सेवा आगामी मार्च तक बहाल रहेगी.
गया एयरपोर्ट पर प्रतिनियुक्त एयर इंडिया के मैनेजर पी भट्टाचार्या ने बताया कि पर्यटन सीजन को देखते हुए हर वर्ष की तरह इस बार भी 21 सितंबर से कोलकाता-गया-यंगून विमान सेवा शुरू की जा रही है. इसके साथ ही शनिवार से गया एयरपोर्ट से इंटरनेशनल विमानों की आवाजाही भी शुरू हो जायेगी.
आज वियतनाम से नन शिड्यूल विमान पहुंचेगा गया एयरपोर्ट : बोधगया में पर्यटन सीजन शुरू है व श्रीलंका के बौद्ध श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो चुकी है. इसके साथ ही अब अन्य बौद्ध देशों से भी श्रद्धालुओं के आने की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद की जाने लगी है. इसके मद्देनजर शनिवार को वियतनाम से नन शिड्यूल विमान बौद्ध श्रद्धालुओं को लेकर गया एयरपोर्ट पहुंच रहा है.
फिलहाल हनोई से गया एयरपोर्ट के लिए सप्ताह में दो दिन विमान सेवा की इजाजत दी गयी है. गया एयरपोर्ट डायरेक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि सितंबर के अंतिम सप्ताह से बैंकाक से गया व वाराणसी के लिए थाई इस्माइल विमानन कंपनी के विमानों की आवाजाही शुरू हो जायेगी. साथ ही यंगून से गया होते वाराणसी के लिए म्यांमार इंटरनेशनल व म्यांमार नेशनल के विमानों की भी उड़ान शुरू हो जायेगा. उन्होंने बताया कि अक्तूबर में श्रीलंकन एयरलाइंस का विमान भी कोलंबो से गया के लिए सेवा शुरू कर देगा.
हालांकि, फिलहाल श्रीलंकन एयरलाइंस का विमान कोलंबो से वाराणसी के लिए उड़ान भर रहा है. इंटरनेशनल उड़ानों की फेहरिस्त में भूटान का ड्रुक एयरवेज भी शामिल है व नवंबर से ड्रुक एयरवेज का विमान भी गया से पारो एयरपोर्ट के लिए उड़ान भड़ेगा. इसके अलावा बौद्ध तीर्थयात्रियों को लेकर बीच-बीच में चार्टर्ड विमानों की आवाजाही भी होती रहती है. उल्लेखनीय है कि फिलहाल गया एयरपोर्ट के रास्ते एयर इंडिया का विमान दिल्ली-गया-वाराणसी-दिल्ली के लिए हर दिन व प्रत्येक बुधवार को दिल्ली-गया-यंगून-गया-दिल्ली के लिए उड़ान भर रहे हैं.
प्रतियोगिता में गया एयरपोर्ट को तीसरा स्थान
बोधगया. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एयरपोर्ट ऑथोरिटी द्वारा देश के सभी हवाई अड्डों के बीच आयोजित प्रतियोगिता में अपने कैटेगरी में गया एयरपोर्ट को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है. इसमें पहला स्थान बेलगांव एयरपोर्ट व दूसरा स्थान विजयबाड़ा एयरपोर्ट को प्राप्त हुआ है.
ये तीनों एयरपोर्ट साल में पांच लाख से कम यात्रियों की आवाजाही वाले हवाई अड्डा की श्रेणी में आते हैं. एयरपोर्ट डायरेक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में एयरपोर्ट की लाइटिंग, रंगोली, सौंदर्यीकरण व क्षेत्रीय आर्ट एंड कल्चर को प्रोमोट करने वाली गतिविधि शामिल था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन