गया : राजद विधायक के घर से हथियार मिला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Aug 2018 1:12 AM
विज्ञापन
गया : राजद विधायक कुंती देवी के एपी कॉलोनी आवास में किराये पर रहकर हथियार का धंधा करने का खुलासा हुआ है. रामपुर थाने की पुलिस ने छापेमारी मर हथियार व कारतूस बरामद किये हैं. इस मामले में विधायक के आवास से पुलिस ने एक युवक को भी गिरफ्तार किया है. एसएसपी राजीव मिश्रा ने […]
विज्ञापन
गया : राजद विधायक कुंती देवी के एपी कॉलोनी आवास में किराये पर रहकर हथियार का धंधा करने का खुलासा हुआ है. रामपुर थाने की पुलिस ने छापेमारी मर हथियार व कारतूस बरामद किये हैं. इस मामले में विधायक के आवास से पुलिस ने एक युवक को भी गिरफ्तार किया है.
एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि गुरुवार की दोपहर एसटीएफ व गया पुलिस की संयुक्त टीम ने विधायक की एपी कॉलोनी, गांगो बिगहा स्थित आवास पर छापेमारी कर हथियार के साथ एक को गिरफ्तार किया है.
सूचना मिली थी कि विधायक के मकान में रहकर तीन युवक हथियार का धंधा करते हैं. छापेमारी में पुलिस ने एक को पकड़ लिया है व दो छापेमारी के दौरान फरार हो गये. पकड़ा गया युवक परैया थाना क्षेत्र के पचमो गांव का रहनेवाले निरंजन प्रसाद का बेटा जैकी कुमार है. फरार होनेवालों में विधायक के बेटे रंजीत यादव का साला पंकज यादव व गांगो बिगहा का रहनेवाला डब्लू कुमार शामिल है.
बरामद हथियारों में दो देसी कारबाइन, एक देसी नाइन एमएम पिस्टल, छह कारतूस शामिल है. रामपुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उन्होंने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह द्वारा गया व आसपास के इलाकों में अपराधियों को हथियार सप्लाई किया जाता था. सदस्यों द्वारा जिले में एक वर्ष में 150 से अधिक हथियार की सप्लाइ की गयी है. इस संबंध में पुलिस जांच की जा रही है.
कार्रवाई को विधायक ने बताया सही : विधायक कुंती देवी ने बताया कि गया रामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बने मकान पर पुलिस के द्वारा की गयी छापेमारी सही है.
उनके मकान में पढ़ाई करने के नाम पर किरायेदार रह रहा था. इसमें उनका कोई रिश्तेदार नहीं है. उन्होंने बताया कि उनकी पतोहू मकान के दूसरे तल्ले पर रहती है. उनके परिवार को किरायेदार से कोई लेना-देना नहीं है. किरायेदार के धंधे के बारे में उन्हें पहले से पता होता, तो वे पहले ही मकान खाली करवा लेंती. विधायक ने कहा कि किरायेदार क्या कर रहा है इसकी जानकारी उन्हें पहले नहीं थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










