आरपीएफ में महिलाओं को 50 फीसदी कोटा

Updated at : 13 Aug 2018 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
आरपीएफ में महिलाओं को 50 फीसदी कोटा

गया : शहर में इन दिनों वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. हर दिन किसी न किसी मुहल्ले में छिनतई व लूट की घटनाएं हो रही हैं. रविवार को डेल्हा थाना क्षेत्र के खरखुरा न्यू कॉलोनी की रहनेवाली मीना देवी से बाइक सवारों ने झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली. पीड़िता ने […]

विज्ञापन
गया : शहर में इन दिनों वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. हर दिन किसी न किसी मुहल्ले में छिनतई व लूट की घटनाएं हो रही हैं. रविवार को डेल्हा थाना क्षेत्र के खरखुरा न्यू कॉलोनी की रहनेवाली मीना देवी से बाइक सवारों ने झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली. पीड़िता ने बताया की वह डेल्हा बाजार से खरीदारी कर अपने घर लौट रहीं थी.
इस बीच रास्ते में बाइक सवार दाे युवक आये. उनमें से एक युवक बाइक से उतरा व चेन झपट कर पैदल ही भाग निकला. वहीं बगल के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक की भागते हुए तस्वीर कैद हो गयी. दिनदहाड़े हो रही छिनतई की घटनाओं से लोगों में दहशत है. गौरतलब है कि डेल्हा क्षेत्र में पिछले कई दिनों चोरों ने बंद घरों को अपना निशाना बनाया है.
क्या कहती है पुलिस : थानाध्यक्ष मधुसूदन कुमार ने बताया कि रविवार की दोपहर महिला से चेन झपट कर भागने का मामला दर्ज कराया गया है. महिला न्यू कॉलोनी की रहनेवाली है. चेन झपट कर भागते हुए अपराधी का फुटेज पुलिस को मिला है. फुटेज के आधार पर अपराधी की पहचान की जा रही है. जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन