सोशल मीडिया पर नहीं, सड़क पर संघर्ष करने की हिम्मत करो
Updated at : 06 Aug 2018 6:46 AM (IST)
विज्ञापन

गया : शहर के हादी हाशमी स्कूल में रविवार को आयोिजत जन अधिकार पार्टी के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में गया पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक सह सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव काफी गुस्से में दिखे. अपने संबोधन में वह देश के नेताअों, जनता और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को फटकारते रहे. उन्होंने कहा कि […]
विज्ञापन
गया : शहर के हादी हाशमी स्कूल में रविवार को आयोिजत जन अधिकार पार्टी के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में गया पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक सह सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव काफी गुस्से में दिखे. अपने संबोधन में वह देश के नेताअों, जनता और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को फटकारते रहे. उन्होंने कहा कि इस देश में कुछ भी होता है, तो लोग चुप रहते हैं.
नेता जाति देख कर अपनी राजनीति करते हैं. यह बताती है कि यह देश नपुंसक हो चुका है. लोगों को अब फर्क नहीं पड़ता है, जब तक कि कोई अनहोनी उनके साथ न हो जाये. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड से लेकर सोनडीहा कांड तक में देश में युद्ध छिड़ जाना चाहिए था. जनता सड़क पर इतना आंदोलन करती कि नेताओं और अधिकारियों का घर तक में रहना मुश्किल हो जाता. लेकिन यह दुर्भाग्य है कि किसी को गुस्सा नहीं आया. सभी चुप हैं, तमाशा देख रहे हैं.
देश में भ्रष्टाचार, बलात्कार और अराजकता के खिलाफ कोई बोलने को तैयार नहीं है. यह नपुंसकता नहीं तो क्या है. उन्होंने कहा कि युवा फेसबुक और ट्वीटर पर विरोध जता कर खुद को महान मान रहा है. सड़क पर संघर्ष करने की हिम्मत नहीं करता. सभा में मौजूद युवाओं को उन्होंने कहा कि फेसबुक और ट्वीटर से क्रांति नहीं आयेगी. उसके लिए लड़ना होगा, मार खानी होगी, जेल तक जाना होगा. एक बेहतर देश और समाज के लिए बीहड़ संघर्ष बहुत जरूरी हो गया है.
संघर्ष में खुद को पाता हूं अकेला
श्री यादव ने कहा कि जब भी वह भ्रष्टाचार और अराजकता के खिलाफ संघर्ष करते हैं, तो खुद को अकेला पाते हैं. सामान्य लोग से लेकर कार्यकर्ता तक जुलूस में नारे लगाने और सेल्फी लेने के बाद गायब हो जाते हैं. ऐसे में संघर्ष कैसे होगा. उन्होंने कहा कि व्यवस्था बदलाव में उन्हें जो लोग चाहिए वह जुलूस और सेल्फी वाले नहीं हों.
उन्हें वह लोग चाहिए जिनके विचारों में क्रांति हो, जो व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष में मरने तक को तैयार हों. श्री यादव ने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा, कि संघर्ष करना सीखें. उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता को किसी नेता और अधिकारी से डरने की जरूरत नहीं, क्योंकि उनका नेता पप्पू यादव है.
मगध प्रमंडल से चाहिए केवल चार विधायक
श्री यादव ने कहा कि उन्हें मगध प्रमंडल से केवल चार विधायक चाहिए. उन्होंने कहा कि सिर्फ चार विधायकों के साथ वह मगध की पूरी व्यवस्था को बदल देंगे. उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को मगध का सम्राट मान रहे हैं, जो हिंदू – मुसलमान के नाम पर समाज को बांट रहे हैं. उन सभी के लिए मुश्किल खड़ी कर देंगे.
श्री यादव ने संबोधन के अंत में कहा कि वह कड़ी बातें लोगों के अंदर क्रांति लाने के लिए कहते हैं. कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखलाक अहमद,उपाध्यक्ष गोपाल प्रसाद यादव, प्रदेश महासचिव उमैर खां, जिलाध्यक्ष भवानी सिंह, युवा शक्ति अध्यक्ष ओम यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




