आयुक्त ने लोक शिकायत के नौ मामलों में की सुनवाई

गया : मगध प्रमंडल के आयुक्त कार्यालय कक्ष में बुधवार काे आयुक्त सुश्री टीएन बिंधेश्वरी ने लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत कुल नाै मामलों में सुनवाई की. अपील करनेवाली सोनम कुमारी को छात्रवृत्ति नहीं मिलने के मामले में सुनवाई के दौरान गया के जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जाति बदल जाने […]
गया : मगध प्रमंडल के आयुक्त कार्यालय कक्ष में बुधवार काे आयुक्त सुश्री टीएन बिंधेश्वरी ने लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत कुल नाै मामलों में सुनवाई की. अपील करनेवाली सोनम कुमारी को छात्रवृत्ति नहीं मिलने के मामले में सुनवाई के दौरान गया के जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जाति बदल जाने के कारण उन्हें छात्रवृत्ति के रुपये नहीं मिल पाये. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से पत्राचार कर जाति में सुधार कर दिया गया है,
परंतु आवंटन के अभाव के कारण अब उन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है. दूसरे मामले में अपील करनेवाले मोहम्मद इरशाद खान अनुपस्थित रहे. पुलिस लाइन रोड कोइली पोखर के पास बिना नक्शा पास कराये अपार्टमेंट बनाने से संबंधित इनके परिवाद में पिछली तिथि को नगर आयुक्त को जांच रिपाेर्ट व नक्शा की प्रति आवेदक को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था. नगर आयुक्त ने बताया कि परिवादी को नक्शा व जांच रिपाेर्ट उपलब्ध करा दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




