राज्य में सबसे गर्म रहा गया, चला हीट वेव भी

Published at :20 Jun 2018 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य में सबसे गर्म रहा गया, चला हीट वेव भी

गया : माॅनसून में देरी से तपिश बढ़ती ही जा रही है. ऊपर से चिलचिलाती धूप व ऊमस से लाेग बेहाल हाे रहे हैं. मंगलवार काे गया में दिनभर हीट वेव चला. यहां तक कि मंगलवार को राज्य में सबसे गर्म जिला भी गया ही रहा. माैसम विभाग की मानें, ताे मॉनसून आने में अभी […]

विज्ञापन
गया : माॅनसून में देरी से तपिश बढ़ती ही जा रही है. ऊपर से चिलचिलाती धूप व ऊमस से लाेग बेहाल हाे रहे हैं. मंगलवार काे गया में दिनभर हीट वेव चला. यहां तक कि मंगलवार को राज्य में सबसे गर्म जिला भी गया ही रहा. माैसम विभाग की मानें, ताे मॉनसून आने में अभी देर है. प्री मॉनसून बारिश छिटपुट ताैर पर हाे सकती है. यूं तापमान के लुढ़कने की संभावना कम है. 24-25 जून काे तेज आंधी के साथ बारिश हाेने की संभावना जतायी गयी है. मंगलवार काे सुबह से ही कड़ी धूप के साथ गर्म हवा बहने लगी. लू से बदन पर शाेले बरसने जैसा एहसास हाे रहा था. दाेपहर बाद बीच-बीच में बदली और सूर्य की लुकाछिपी से थाेड़ी राहत मिल रही थी, पर गर्म हवा परेशान कर रखी थी.
मंगलवार काे गया का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा. पटना में अधिकतम पारा 41.4 डिग्री व न्यूनतम पारा 29.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का अधिकतम पारा 39.6 डिग्री व न्यूनतम पारा 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा, मुजफ्फरपुर का अधिकतम पारा 38.4 डिग्री व न्यूनतम पारा 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि पूर्णिया का अधिकतम पारा 36.6 डिग्री व न्यूनतम पारा 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा. दिन में कड़ी धूप व लू चलने की वजह से बाजार में लाेगाें की आवाजाही कम रही. दिन ढलने के बाद बाजार में चहल-पहल बढ़ी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन