सोनडीहा गैंगरेप : अदालत में पीड़ित पक्ष का बयान दर्ज, दो आरोपियों को पहचाना

कोंच/गया : गुरारू के सोनडीहा में मां-बेटी के साथ गैंगरेप के मामले में पीड़ित पक्ष का सोमवार को गया कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया गया. मां-बेटी का बयान न्यायिक दंडाधिकारी स्वाति सिंह की अदालत में व पिता का बयान एसडीजेएम सौरभ कुमार वर्मा की अदालत में दर्ज कराया गया है. पुलिस इस मामले […]
कोंच/गया : गुरारू के सोनडीहा में मां-बेटी के साथ गैंगरेप के मामले में पीड़ित पक्ष का सोमवार को गया कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया गया. मां-बेटी का बयान न्यायिक दंडाधिकारी स्वाति सिंह की अदालत में व पिता का बयान एसडीजेएम सौरभ कुमार वर्मा की अदालत में दर्ज कराया गया है. पुलिस इस मामले में कोंच थाने के मंगरौर गांव के रहनेवाला दीपक कुमार पासवान, सोनडीहा गांव के रहनेवाला गौरव कुमार व शिवम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. पीड़िता ने इनमें से दो के दुष्कर्म में शामिल होने की बात कही है. गौरतलब है कि 13 जून की रात में बाजार से खरीदारी कर लौट रहे पिता, मां व बेटी के साथ बदमाशों ने सोनडीहा गांव के पास लूटपाट की. पिता को बंधक बना कर मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










