जाप ने निकाला मशाल जुलूस

Published at :19 Jun 2018 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
जाप ने निकाला मशाल जुलूस

गया : जन अधिकार पार्टी ने मंगलवार को बुलाये गये गया बंद की पूर्व संध्या पर शहर में मशाल जुलूस निकाल कर दुष्कर्म के विरोध में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. टावर चौक पर वक्ताओं ने कहा कि शासन-प्रशासन ही इस तरही की घटना के लिए जिम्मेदार है. सत्ता पक्ष ने इस मामले में पूरी […]

विज्ञापन

गया : जन अधिकार पार्टी ने मंगलवार को बुलाये गये गया बंद की पूर्व संध्या पर शहर में मशाल जुलूस निकाल कर दुष्कर्म के विरोध में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. टावर चौक पर वक्ताओं ने कहा कि शासन-प्रशासन ही इस तरही की घटना के लिए जिम्मेदार है. सत्ता पक्ष ने इस मामले में पूरी तौर से मौन साध लिया है. इस मौके पर जिलाध्यक्ष भवानी सिंह, प्रदेश महासचिव उमैर खान, युवा शक्ति जिलाध्यक्ष ओम यादव आदि मौजूद थे.

छात्र लोकतांत्रिक जनता दल का धरना आज
सोनडीहा में हुए गैंगरेप के विरोध में छात्र लोकतांत्रिक जनता दल के सदस्यों द्वारा टावर चौक के पास मंगलवार को एकदिवसीय धरना दिया जायेगा. जानकारी देते हुए छात्र लाेजद के प्रदेश अध्यक्ष राहुल रंजन ने बताया कि धरना में बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी व पूर्व सांसद अर्जुन राय शामिल होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन