मानपुर में पीओ के बंद घर से लाखों की चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jun 2018 5:58 AM (IST)
विज्ञापन

परिवार के सभी सदस्यों के साथ गये थे गांव मानपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धर्मदेव नगर मुहल्ले में प्रोग्राम पदाधिकारी विजय रंजन के बंद घर का अपराधियों ने ताला काट लाखों रुपये के गहने के अलावा एक लाख नकद की चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है. प्राप्त जानकारी अनुसार विजय रंजन प्रोग्राम […]
विज्ञापन
परिवार के सभी सदस्यों के साथ गये थे गांव
मानपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धर्मदेव नगर मुहल्ले में प्रोग्राम पदाधिकारी विजय रंजन के बंद घर का अपराधियों ने ताला काट लाखों रुपये के गहने के अलावा एक लाख नकद की चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है. प्राप्त जानकारी अनुसार विजय रंजन प्रोग्राम पदाधिकारी के पद पर सीवान में कार्यरत हैं. उनका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धर्मदेव नगर में एक मकान है. मकान में उनके परिवार के सदस्य रहते थे. गर्मी के छुट्टी रहने के कारण प्रोग्राम पदाधिकारी के पिता मधेश्वर सिंह परिवार के सभी सदस्य के साथ अपने पैतृक गांव बुनियादगंज थाना क्षेत्र के विजुबिगहा चले गये थे.
चोराें ने ताला लटका देख घर में घुस कर चोरी कर ली. मधेश्वर सिंह ने अपने आवेदन में बताया कि घर के अंदर लगभग सात लाख रुपये के गहने, एक लाख नकद, अटैची, कपड़ा व कीमती समान चोरों ने चोरी कर ली. घटना की सूचना आसपास के लोगों ने फोन कर शनिवार की सुबह दी. उन्होंने आवेदन में उल्लेख किया है कि अक्सर 10 -12 युवक मकान के पिछवाड़े में आकर जुआ खेलने के अलावा नशे का सेवन करते थेेे. कुछ दिन पहले इन युवकों को जुआ खेलने से मना किया था. घटना के बाद से परिवार की महिलाओं में काफी दहशत है. थानाध्यक्ष कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की जांच करते हुए अपराधियों की तलाश जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










