बंद घर से चोरों ने लाखों का माल उड़ाया तुतबाड़ी मुहल्ले में हुई घटना

Published at :16 Jun 2018 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
बंद घर से चोरों ने लाखों का माल उड़ाया तुतबाड़ी मुहल्ले में  हुई घटना

गया : चोरों ने शहर के तुतबाड़ी मुहल्ले में एक बंद घर से दो लाख रुपये के गहने, 50 हजार नकद, एलईडी टीवी व अन्य कीमती सामान चुरा लिया. जानकारी के अनुसार, आठ जून को तुतबाड़ी मुहल्ले के रहनेवाले प्रवीण कुमार पूरे परिवार के साथ घर बंद कर जमालपुर (मुंगेर) में रह रहे अपने बीमार […]

विज्ञापन

गया : चोरों ने शहर के तुतबाड़ी मुहल्ले में एक बंद घर से दो लाख रुपये के गहने, 50 हजार नकद, एलईडी टीवी व अन्य कीमती सामान चुरा लिया. जानकारी के अनुसार, आठ जून को तुतबाड़ी मुहल्ले के रहनेवाले प्रवीण कुमार पूरे परिवार के साथ घर बंद कर जमालपुर (मुंगेर) में रह रहे अपने बीमार पिता रामचंद्र प्रसाद को देखने गये थे. प्रवीण अपने घर पर निगरानी रखने के लिए बगल में रहनेवाले चचेरे भाई को कहा था. 14 जून की सुबह चचेरे भाई ने उन्हें फोन से सूचना दी कि घर के बाहर के गेट का ताला टूटा हुआ है.

गुरुवार की शाम को जब प्रवीण पूरे परिवार के साथ यहां पहुंचे, तो घर के अंदर देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ है. कीमती सामान, जेवर, नकदी सब कुछ गायब है. प्रवीण ने बताया कि चोरी की सूचना कोतवाली थाने को गुरुवार की रात ही दे दी गयी. लेकिन, पुलिस रात में मौके पर नहीं पहुंची. शुक्रवार की सुबह पुलिस अधिकारियों ने घर आ कर जांच-पड़ताल की. इस संबंध में कोतवाली थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि बंद घर में चोरी की घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन