शौच के लिए निकली नाबालिग से दुष्कर्म

Published at :15 Jun 2018 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
शौच के लिए निकली नाबालिग से दुष्कर्म

खिजरसराय : महकार थाना क्षेत्र के नैली गांव में महादलित परिवार की एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में महकार थाने में एक प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है. जानकारी के अनुसार, नैली गांव की युवती शौच के लिए घर से निकली थी. उसी दौरान एक युवक ने उसे […]

विज्ञापन
खिजरसराय : महकार थाना क्षेत्र के नैली गांव में महादलित परिवार की एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में महकार थाने में एक प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है. जानकारी के अनुसार, नैली गांव की युवती शौच के लिए घर से निकली थी. उसी दौरान एक युवक ने उसे पकड़ा और उसके मुंह पर कपड़ा बांधकर दूर ले जाकर दुष्कर्म किया. दुष्कर्म का आरोप नैली गांव के रहनेवाले श्रवण कुमार पर लगा है.
घटना के बाद पीड़िता ने घर आकर इस घटना की जानकारी अपने पिता को दी. इसके बाद महकार थाने पहुंच कर उक्त आरोपित पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया. युवती के बयान पर महकार थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और युवती का 164 के तहत बयान दर्ज कराये जाने की प्रक्रिया जारी है.
वहीं, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद महकार थाना के दारोगा मनोज कुमार व अनुसंधानकर्ता दिलीप सिंह राणा ने आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर नैली गांव में छापेमारी की. महकार थाना के नैली गांव में 13 वर्षीया नाबालिग महादलित परिवार की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना ने मानवता को शर्मसार किया है. पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार की रात आठ बजे की है.
लेकिन पुलिस को इस मामले की सूचना गुरुवार की दोपहर 11 बजे दी गयी. उसके बाद पुलिस ने अपना कार्य प्रारंभ किया. अब दीगर बात यह है कि मामला इतना संगीन होने के बाद भी परिजन पुलिस को सूचना देने में कोताही क्यों बरत रहे थे?
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन