पांच मिनट में छू मंतर हो जायेगी शौचालय की गंदगी, दी जानकारी

Published at :12 Jun 2018 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
पांच मिनट में छू मंतर हो जायेगी शौचालय की गंदगी, दी जानकारी

2019 तक सभी एक्सप्रेस, मेल व पैसेंजर ट्रेनों में बायो टॉयलेट लगाने का काम पूरा करने का रखा है लक्ष्य गया : गया रेलवे स्टेशन स्थित एक नंबर प्लेटफॉर्म पर सोमवार को बायो टॉयलेट प्रदर्शनी लगायी गयी. प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को बताया गया कि ट्रेनों के शौचालय से निकलने वाली गंदगी से जल्द […]

विज्ञापन

2019 तक सभी एक्सप्रेस, मेल व पैसेंजर ट्रेनों में बायो टॉयलेट लगाने का काम पूरा करने का रखा है लक्ष्य

गया : गया रेलवे स्टेशन स्थित एक नंबर प्लेटफॉर्म पर सोमवार को बायो टॉयलेट प्रदर्शनी लगायी गयी. प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को बताया गया कि ट्रेनों के शौचालय से निकलने वाली गंदगी से जल्द ही पूरी तरह निजात मिल जायेगी.रेलवे अधिकारियों ने कहा कि पांच मिनट में शौचालय की गंदगी छू मंतर हो जायेगी. ट्रेनों की बोगियों में बायो टॉयलेट लगाने का काम तेजी से चल रहा है. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पटना, राजेंद्र नगर, पाटलिपुत्रा और दानापुर से खुलने वाली ट्रेनों सहित अन्य ट्रेनों में अक्तूबर 2019 तक बायो टायॅलेट लगा दियेेेे जायेंगे. इससे रेल यात्रियों को शौचालय करने में काफी सहूलियत मिलेगी.
सोमवार को गया रेलवे स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों ने बायो टॉयलेट प्रदर्शन के माध्यम लोगों को यह जानकारी दी. इस मौके पर मुगलसराय के वरीय अधिकारियों से लेकर स्थानीय रेलवे अधिकारी शामिल थे.
यात्रियों को करना होगा सहयोग : मुगलसराय के वरीय मंडल विद्युत अभियंता ओम शंकर प्रसाद व अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक विश्व विजय सिंह सहित अन्य रेलवे अधिकारियों ने गया रेलवे स्टेशन पर घूम-घूम कर रेल यात्रियों को जागरूक किया. अधिकारियों ने यात्रियों से कहा कि उन्हें भी सहयोग करना होगा. यात्रियों के सहयोग के बिना ट्रेनों को पूरी तरह साफ रखना मुमकिन नहीं है. बायो टॉयलेट में पानी की बोतल, चाय का कप, गुटखा का पाउच, पॉलीथिन और अन्य सामान नहीं डालना चाहिए. इससे टॉयलेट जाम हो जायेगा. उन्होंने बताया कि ट्रेन में सफर करने वाले सभी यात्री जागरूक हो जायें तो सफर के दौरान शौचालय बिल्कुल साफ रहेगा.
िजन स्टेशनों पर लगायी जायेगी प्रदर्शनी
मुगलसराय के वरीय मंडल विद्युत अभियंता ओम शंकर प्रसाद व अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक विश्व विजय सिंह ने बताया कि सासाराम, भभुआ, डेहरी, तारेगना, जहानाबाद सहित अन्य स्टेशनों पर प्रदर्शनी लगा कर रेल यात्रियों को जागरूक किया जायेगा. सात दिवसीय कार्यक्रम में इन स्टेशनों पर प्रदर्शनी लगायी जायेगी. उन्होंने बताया कि सबसे पहले एक्सप्रेस व मेल ट्रेनों में बायो टॉयलेट की सुविधा दी जायेगी. इसके बाद पैसेंजर ट्रेनों में टॉयलेट लगाये जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन