बिहार : विषाक्त भोजन खाने से 100 से अधिक बीमार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Apr 2018 8:39 AM (IST)
विज्ञापन

डीएम ने फूड सैंपल एकत्रित कर मामले की जांच का दिया आदेश गया/वजीरगंज : वजीरगंज के अमेठी पंचायत के बुधौल गांव में बुधवार की रात शादी समारोह में खाना खाने के बाद 100 से अधिक लोग बीमार हो गये. मामला फूड प्वाइजनिंग का है. बुधौल गांव के उपेंद्र चौहान की बेटी की शादी थी. खाने […]
विज्ञापन
डीएम ने फूड सैंपल एकत्रित कर मामले की जांच का दिया आदेश
गया/वजीरगंज : वजीरगंज के अमेठी पंचायत के बुधौल गांव में बुधवार की रात शादी समारोह में खाना खाने के बाद 100 से अधिक लोग बीमार हो गये. मामला फूड प्वाइजनिंग का है. बुधौल गांव के उपेंद्र चौहान की बेटी की शादी थी.
खाने में पूड़ी, सब्जी, पुलाव, दाल व दो तरह की मिठाइयां थीं. गांव के लोगों को खाना खिलाया जाने लगा. पता चला कि जिन लोगों ने खाना खाया था, उन्हें थोड़ी देर बाद उल्टी, दस्त व चक्कर आने लगे. देखते-ही-देखते स्थिति गंभीर हो गयी. एक के बाद एक करीब 100 लोग बीमार हो गये. डीएम अभिषेक सिंह ने भोजन का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने का आदेश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










