भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का निधन, शोक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Apr 2018 6:07 AM (IST)
विज्ञापन

बीमार थे जितेंद्र मोहन सिंह, पटना में हुआ निधन विष्णुपद स्थित श्मशान घाट पर आज किया जायेगा अंतिम संस्कार गया : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह गया बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव जितेंद्र मोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया. वह 86 वर्षीय के थे और उनका इलाज पटना में चल रहा था. यह […]
विज्ञापन
बीमार थे जितेंद्र मोहन सिंह, पटना में हुआ निधन
विष्णुपद स्थित श्मशान घाट पर आज किया जायेगा अंतिम संस्कार
गया : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह गया बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव जितेंद्र मोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया. वह 86 वर्षीय के थे और उनका इलाज पटना में चल रहा था. यह जानकारी उनके भतीजे इंडिया पावर के जीएम (काॅमर्शियल) राकेश रंजन ने दी. उन्होंने बताया कि जितेंद्र मोहन सिंह भाजपा के दो बार जिलाध्यक्ष रहे. इसके अलावा अधिवक्ता के रूप में भी उनका कार्यकाल बहुत ही शानदार रहा. शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर गया लाया जायेगा.
श्री रंजन ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर सुबह आठ बजे से नौ बजे तक आजाद पार्क के पीछे स्थित होटल पार्क में रखा जायेगा. इसके बाद नौ से 9:30 बजे तक गया बार एसोसिएशन में, 9:30 से 12 बजे तक मानपुर के लखीबाग स्थित उनके घर में रखा जायेगा. इसके बाद दोपहर 12 बजे विष्णुपद स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. वहीं, उनके निधन की खबर से सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों व सगे-संबंधियों में शोक की लहर दौड़ गयी. शहर के काफी संख्या में गण्यमान्य व्यक्तियों ने शोक जताते हुए उनकी आत्म की शांति के लिए प्रार्थना की.
सूझ-बूझ वाले नेता काे खाे दिया : राजीव नंदन : गुरारू. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र मोहन सिंह के निधन पर गुरुआ के विधायक राजीव नंदन दांगी ने कहा कि पार्टी ने एक वरिष्ठ व सूझ-बूझ वाले नेता काे खाे दिया. उनके निधन से शून्यता आयी है. पूर्व विधायक सह बीटीएमसी के सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने भी उनके निधन पर शाेक व्यक्त किया है. उन्हाेंने कहा कि उन्हें उनके साथ कई बार बैठकाें में रहने का अवसर मिला. उनमें काफी सूझ-बूथ थी. शोक व्यक्त करने वालों में युवा प्रखंड अध्यक्ष राणा रंजीत सिंह, राजदेव राजू, कुमार अजीत सिंह, अशोक चौरसिया, राजेंद्र पासवान सहित अन्य लोग शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










