गया : बंद समर्थकों व पुलिस के बीच रोड़ेबाजी, सिटी डीएसपी जख्मी

Published at :11 Apr 2018 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
गया : बंद समर्थकों व पुलिस के बीच रोड़ेबाजी, सिटी डीएसपी जख्मी

गया : एससी/एसटी एक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के समर्थन व आरक्षण में संशोधन की मांग को लेकर मंगलवार को गया, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास व कैमूर जिलों में बंद रहा. लोगों ने जगह-जगह सड़कों पर टायर जला कर नारेबाजी की. पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस को गया-मानपुर रेलवे स्टेशन के बीच रोका गया था. गया […]

विज्ञापन
गया : एससी/एसटी एक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के समर्थन व आरक्षण में संशोधन की मांग को लेकर मंगलवार को गया, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास व कैमूर जिलों में बंद रहा. लोगों ने जगह-जगह सड़कों पर टायर जला कर नारेबाजी की.
पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस को गया-मानपुर रेलवे स्टेशन के बीच रोका गया था. गया शहर में करीब 25 लोगों ने गिरफ्तारियां दीं. गया शहर में कहीं-कहीं बंद समर्थकों ने पुलिस पर पत्थरबाजी भी की, जिसमें सिटी डीएसपी को चोट लगी है.
गया के मानपुर में प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. नवादा व गया में करीब डेढ़ सौ बंद समर्थकों ने गिरफ्तारियां भी दीं. कैमूर में लगभग एक घंटे तक एनएच जाम रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गयी. पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को भी रोका. रोहतास में भी बंद समर्थकों ने सड़काें पर जगह-जगह टायर जला कर प्रदर्शन किया, जबकि प्रदर्शन करने से जगह-जगह ट्रेनें खड़ी रहीं. औरंगाबाद में दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं.
भागलपुर : भारत बंद को लेकर कोसी-पूर्व बिहार के लोग सुबह से सड़कों पर उतर गये. सबसे ज्यादा लखीसराय में असर दिखा. भागलपुर सहित कई जिलों में बंद का खास असर नहीं रहा. लखीसराय में किऊल-जमालपुर रेलमार्ग पर धनौरी रेलवे स्टेशन पर 73421 अप जमालपुर-किऊल डीएमयू ट्रेन को पांच घंटे तक ट्रेन धनौरी स्टेशन पर रोक दिया. इधर, लखीसराय-मोकामा रेलमार्ग के गंगासराय हॉल्ट पर हावड़ा-राजगीर पैसेंजर ट्रेन का भी शरारती तत्व हॉज पाइप खोल कर भाग निकले, जिस वजह से लगभग एक घंटा तक अप लाइन में आवागमन बाधित रहा.
इधर, लखीसराय में विद्यापीठ चौक पर एक युवक द्वारा बंद समर्थकों के हरकतों का वीडियो बनाते देख शरारती तत्व उससे उलझ गये और मारपीट की. इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से रोड़ेबाजी शुरू हो गयी. इसमें एक व्यक्ति इंग्लिश निवासी महेंद्र साव (55) का सिर फट गया. सुपौल में आरक्षण के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को सुपौल-सहरसा मार्ग में थलहा-सिमरा के बीच मुख्य सड़क को चार घंटे तक जाम कर प्रदर्शन किया.
सहरसा के महिषी, पतरघट, सोनवर्षा राज प्रखंडों में परेशानी हुई. जमुई के झाझा स्टेशन में आप एवं डाउन रेलगाड़ियों का परिचालन पर गहरा असर पड़ा है. डाउन रेल लाइन पर चलने वाली धनबाद-पटना इंटरसिटी आप एवं डाउन एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन