कोलकाता ATS की टीम पहुंची बोधगया, महाबोधि मंदिर परिसर के बाहर बम प्लांट की करेगी पड़ताल

Updated:
विज्ञापन

बोधगया : महाबोधि मंदिर परिसर के बाहर पिछले 19 जनवरी को प्लांट किये गये बमों की जांच-पड़ताल में जुटी एनआईए की टीम के बाद अब कोलकाता एटीएस की टीम भी बोधगया पहुंच चुकी है. जानकारी के मुताबिक, कोलकाता एटीएस के दो अधिकारियों ने बोधगया पहुंच कर एनआईए व बोधगया थाने के अधिकारियों से मुलाकात की. […]

विज्ञापन

बोधगया : महाबोधि मंदिर परिसर के बाहर पिछले 19 जनवरी को प्लांट किये गये बमों की जांच-पड़ताल में जुटी एनआईए की टीम के बाद अब कोलकाता एटीएस की टीम भी बोधगया पहुंच चुकी है. जानकारी के मुताबिक, कोलकाता एटीएस के दो अधिकारियों ने बोधगया पहुंच कर एनआईए व बोधगया थाने के अधिकारियों से मुलाकात की. उसके बाद बमों के प्लांट किये गये स्थलों का जायजा लिया. एटीएस के अधिकारियों ने एनआईए के अधिकारियों के साथ अनुसंधान के क्रम में प्राप्त जानकारी को साझा किया व जांच-पड़ताल के मद्देनजर विभिन्न बिंदुओं पर विमर्श किया.

क्या है मामला

बोधगया में 19 जनवरी, 2018 को तीन स्थानों पर आईईडी रखे जाने के मामले का अनुसंधान एनआईए कर रही है. इस मामले से जुड़े संदिग्धों को कोलकाता एटीएस ने गिरफ्तार भी किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन