ePaper

गया-मुगलसराय रेलखंड पर पटरी से उतरा मालगाड़ी का इंजन, ट्रेन सेवा प्रभावित

Updated at : 06 Dec 2017 12:05 PM (IST)
विज्ञापन
गया-मुगलसराय रेलखंड पर पटरी से उतरा मालगाड़ी का इंजन, ट्रेन सेवा प्रभावित

गया : बिहार के गया जिले में सुबह-सवेरे एक बड़ा रेल हादसा होते-होते रह गया. जानकारी के मुताबिक बुधवार के तड़के मुगलसराय रेलखंड पर मालगाड़ी से लगने जा रहा इंजन पटरी से उतर गया. सूचना के बाद गया रेलवे डिवीजन और मुगलसराय डिवीजन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में रेलवे के कर्मचारी वहां […]

विज्ञापन

गया : बिहार के गया जिले में सुबह-सवेरे एक बड़ा रेल हादसा होते-होते रह गया. जानकारी के मुताबिक बुधवार के तड़के मुगलसराय रेलखंड पर मालगाड़ी से लगने जा रहा इंजन पटरी से उतर गया. सूचना के बाद गया रेलवे डिवीजन और मुगलसराय डिवीजन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में रेलवे के कर्मचारी वहां जुट गये. वहीं इस घटना के बाद डेहरी-पटना वाया गया होते हुए चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को रोक दिया गया. इंजन के पटरी से उतरने की घटना के बाद डाउन रेल लाइन के ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है.

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि बहुत जल्द सबकुछ ठीक कर लिया जायेगा. हालांकि जहां इंजन पटरी से उतरी है, वह गया से तकरीबन 35 किलोमीटर दूर है. घटनास्थल से सबसे करीब स्टेशन औरंगाबाद है. रेलवे अधिकारी मामले को संभालने में जुटे हुए हैं.

यह भी पढ़ें-
पद्मावती के विरोधी बने शत्रुघ्न सिन्हा, PM मोदी-स्मृति ईरानी और भंसाली पर बोला हमला

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन