ePaper

VIDEO : गया में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, नक्सलियों ने मांगी थी लेवी

Updated at : 16 Oct 2017 1:22 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : गया में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, नक्सलियों ने मांगी थी लेवी

गया : बिहार के गया में सोमवार की सुबह गुरारू थाना के डीहा गांव के पास पहरा पहाड़तली के निकट ठेकेदार रामाधार सिंहकी गोली मारकरहत्या कर दी गयी. हत्या में किसी नक्सली संगठन के हाथ होने की आशंकाजतायीजा रही है. नक्सलियों ने रामाधार सिंह से लेवी की मांग की थी. बताया जाता है कि लेवी […]

विज्ञापन

गया : बिहार के गया में सोमवार की सुबह गुरारू थाना के डीहा गांव के पास पहरा पहाड़तली के निकट ठेकेदार रामाधार सिंहकी गोली मारकरहत्या कर दी गयी. हत्या में किसी नक्सली संगठन के हाथ होने की आशंकाजतायीजा रही है. नक्सलियों ने रामाधार सिंह से लेवी की मांग की थी. बताया जाता है कि लेवी नहीं मिलनेसे नाराज नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया.

जानकारी के मुताबिक रामाधार सिंह गुरारू में बिजली सब स्टेशन का निर्माण कार्य करा रहे थे. नक्सलियों से खतरे को देखते हुए उन्होंने पुलिस सुरक्षा की मांग भी की थी, लेकिन उन्हें सुरक्षा उपलब्ध नहीं करायी गयी थी. चार करोड़ बीस लाख की लागत से उक्त सब स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा था. सूचना मिलने के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंचीने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया. हालांकिघटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए शव को उठाने तक नहीं दिया. बताया जाता है कि चार सितंबर की रात लेवी की मांग को लेकर उक्त गिरीड पर नक्सलियों ने धावा बोलाथाऔर मिक्चर मशीन व दीवार को छतिग्रस्त कर दिया था.

ये भी पढ़ें… VIDEO : समस्तीपुर में परिजनों को जख्मी कर युवती को किया अगवा, आक्रोशित भीड़ ने थाना को घेरा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन