एमयू में अब तालाबंदी नहीं सिर्फ होगा धरना-प्रदर्शन

बोधगया : राज्य सरकार द्वारा कई काॅलेजों के संबद्धता को अस्वीकृत कर दिये जाने के बाद एमयू प्रशासन द्वारा वैसे काॅलेजों के माध्यम से स्नातक पार्ट टू के परीक्षा फॉर्म जमा करने पर रोक लगाये जाने के मामले को लेकर महाविद्यालय संबंद्धन संघ गुरुवार को एमयू मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करेगा. संघ द्वारा पूर्व में घोषित […]
महाविद्यालय संबंद्धन संघ के संरक्षक शिववचन यादव ने बताया कि गुरुवार को एमयू की सिंडिकेट की बैठक का सम्मान करते हुए संघ ने निर्णय किया है कि गुरुवार को सिर्फ धरना-प्रदर्शन किया जायेगा, तालाबंदी का कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है.उन्होंने बताया कि धरना-प्रदर्शन सुबह 11 बजे से शुरू होगा.
उन्होंने बताया कि प्रतिकुलपति ने गुरुवार को सिंडिकेट की बैठक में सभी मुद्दों पर व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने का आश्वासन दिया है. प्रतिनिधिमंडल में महासंघ के प्रधान संयोजक डॉ शंभूनाथ प्रसाद सिन्हा,गया जिला इकाई के अध्यक्ष नवल किशोर प्रसाद सिंह आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










