18 लीटर शराब के साथ महिला गिरफ्तार

Published at :13 Jun 2017 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
18 लीटर शराब के साथ महिला गिरफ्तार

मानपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने बारागंधार पंचायत के अबगीला पहाड़ तल्ली महादलित टोले में छापेमारी कर 18 लीटर महुआ शराब के साथ महिला धंधेबाज को गिरफ्तार किया. इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि शराब के साथ पकड़ायी महिला की पहचान शीला देवी के रूप में की गयी. शीला ने […]

विज्ञापन

मानपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने बारागंधार पंचायत के अबगीला पहाड़ तल्ली महादलित टोले में छापेमारी कर 18 लीटर महुआ शराब के साथ महिला धंधेबाज को गिरफ्तार किया. इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि शराब के साथ पकड़ायी महिला की पहचान शीला देवी के रूप में की गयी. शीला ने पुलिस को बताया कि शराब झारखंड से ट्रेन के माध्यम से आती है. उसका पति भी शराब बेचने के मामले में पहले जेल जा चुका है. वहीं, छापेमारी का नेतृत्व कर रहे एसआइ मुकेश कुमार ने बताया कि अबगीला पहाड़ तल्ली के पास शराब का धंधा काफी पुराना है. लगातार छापेमारी जारी रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन