46.1 डिग्री तक पहुंचा गया का तापमान

Published at :05 Jun 2017 10:19 AM (IST)
विज्ञापन
46.1 डिग्री तक पहुंचा गया का तापमान

गया : तन-मन झुलसा देनेवाली गरमी ने गया व आसपास के लोगों को बेहाल कर दिया है. सुबह आठ बजते ही आसमान से आग बरसने लगती है. दोपहर तक गरमी प्रचंड रूप धारण कर लेती है और लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है. रात में भी तपिश […]

विज्ञापन
गया : तन-मन झुलसा देनेवाली गरमी ने गया व आसपास के लोगों को बेहाल कर दिया है. सुबह आठ बजते ही आसमान से आग बरसने लगती है. दोपहर तक गरमी प्रचंड रूप धारण कर लेती है और लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है. रात में भी तपिश से राहत नहीं मिल पा रही है.
इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रविवार को गया का तापमान 46 डिग्री के पार चला गया. अधिकतम तापमान 46.1 और न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. दिन भर लू व तेज धूप से सड़कों पर वीरानगी छायी रही. अधिकतर व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे. देर शाम के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आयी, पर ऊमस जस की तस बनी रही. गया के अलावा औरंगाबाद, सासाराम व भभुआ में भी पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट के मुताबिक, अभी एक-दो दिन तक ऐसे ही हालात रहेंगे यानी राहत मिलने की उम्मीद अभी नहीं है.
अगले छह दिनों का संभावित तापमान
5 जून 46.0
6 जून 44.0
7 जून 41.0
8 जून 38.0
9 जून 38.0
10 जून 38.0
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन