ePaper

Gaya News : नवादा-गया के बीच के 10 रेल ओवरब्रिज बनेंगे, डीपीआर बनाने का आदेश जारी

Updated at : 09 Apr 2025 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : नवादा-गया के बीच के 10 रेल ओवरब्रिज बनेंगे, डीपीआर बनाने का आदेश जारी

Gaya News : नवादा के सांसद विवेक ठाकुर ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की पहल पर किऊल-गया रेलखंड पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

विज्ञापन

गया. नवादा के सांसद विवेक ठाकुर ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की पहल पर किऊल-गया रेलखंड पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि नवादा-गया के बीच के 10 रेल ओवरब्रिज के निर्माण की अनुमति दे दी गयी है. बुधवार को इसकी डीपीआर बनाने का भी आदेश जारी कर दिया गया है. इससे इस रेलखंड के यात्रियों को ही नहीं, सड़क मार्ग से चलने वालों को भी काफी फायदा होगा. अब किऊल-गया रेेलखंड ग्रैंड कार्ड का विकल्प नहीं, बल्कि एक अलग से मुख्य रेलखंड माना जायेगा. किऊल से गया होते हुए दिल्ली व दिल्ली से हावड़ा के लिए ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जायेगा. हावड़ा से चलने वाली 03011 हावड़ा-आनंद विहार ग्रैड कार्ड के बदले सीतारामपुर से ही किऊल होकर गया होते हुए हावड़ा के लिए चलने लगेगी. पहले से इसकी दूरी तो 80 किमी बढ़ जायेगी, लेकिन पुराने समय से ही पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन