मिलिटरी हॉस्पिटल में पोस्टड कर्मचारी के खाते से उड़ाये 1.99 लाख रुपये

Updated:
विज्ञापन

मिलिटरी हॉस्पिटल में पोस्टेड कर्मचारी श्यामजी सिंह को साइबर गिरोह से जुड़े अपराधियों ने निशाना बनाया है और उनके बैंक खाते से एक लाख 99 हजार 593 रुपये की अवैध निकासी कर ली.

विज्ञापन

गया जी. मिलिटरी हॉस्पिटल में पोस्टेड कर्मचारी श्यामजी सिंह को साइबर गिरोह से जुड़े अपराधियों ने निशाना बनाया है और उनके बैंक खाते से एक लाख 99 हजार 593 रुपये की अवैध निकासी कर ली. इस मामले को लेकर पीड़ित के बयान पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. लखनऊ के रहनेवाले श्यामजी सिंह ने साइबर थाने के दारोगा को बताया है कि उनके वाट्सएप पर एक लिंक आया था. लेकिन, उन्होंने उस अंजान लिंक को ओपेन नहीं किया था. इसके बाद उनके एक बैंक के खाते से 125293 रुपये और दूसरे बैंक खाते से 74300 रुपये की अवैध निकासी कर ली. इधर, पीड़ित के बयान पर साइबर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन