गया में चलती बस के नीचे आकर बुजुर्ग ने दे दी अपनी जान, नहीं हो पाई है शव की पहचान…

Updated:
विज्ञापन
गया में चलती बस के नीचे आकर बुजुर्ग ने दे दी अपनी जान, नहीं हो पाई है शव की पहचान…

Gaya Suicide: गया जिला के डेल्हा थाना क्षेत्र के छोटकी डेल्हा मुख्य सड़क मार्ग पर तेज गति से आ रही बस के नीचे आकर एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी जान दे दी. घटना को देख लोग दंग रह गए. इस घटना के बाद वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

Gaya Suicide: गया जिला के डेल्हा थाना क्षेत्र के छोटकी डेल्हा मुख्य सड़क मार्ग पर तेज गति से आ रही बस के नीचे आकर एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी जान दे दी. घटना को देख लोग दंग रह गए. इस घटना के बाद वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

सूचना मिलते हीं मौके पर डेल्हा थाना पुलिस बल पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. मामला शुक्रवार की देर शाम का बताया जा रहा है. लाइव सुसाइड वीडियो शनिवार, 29 जून को सामने आया है.

स्थानीय लोग घटना को देख कर हैरान

बता दें कि मृत बुजुर्ग के शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है. वहीं लाइव सुसाइड वीडियो में साफ-साफ देखा जा रहा है कि कैसे बस पूरे स्पीड में आ रही है तभी सड़क किनारे पैदल चल रहा एक वृद्ध अचानक दौड़ कर चलती बस के बीच में जाकर जान दे देता है.

स्थानीय लोग इस घटना को देख हैरान रह गए कि आखिर क्यों एक 50 वर्षीय बुजुर्ग चलती बस के नीचे आ��र अपनी जान दे देता है और लोग कुछ कर भी नहीं पाते है. मौके पर पहुंच पुलिस अस्पताल ले जाती है तब तक उसकी मौत हो जाती है.

नहीं हो पाई है शव की पहचान

लोग कयास जाता रहे हैं कि किसी विवाद को लेकर कहीं न कहीं वह टेंशन में होगा, जिसकी वजह से चलती बस के नीचे आकर उसने अपनी जान दे दी. घटना के संबंध में डेल्हा थानाध्यक्ष देवराज इंद्र का कहना है कि मृतक के शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है.

वीडियो देखने से प्रतीत होता है कि बस चालक की इसमें कोई गलती नहीं है. वहीं मृतक की पहचान करने में पुलिस जुटी है. शव की पहचान को लेकर हर संभव प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन