बिहार के इन रेलवे स्टेशनों को बनाया जाएगा आधुनिक और सुंदर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की घोषणा

Indian railways ( BIHAR NEWS): रेल मंत्रालय स्टेशनों का पुनर्विकास कर रहा है. पहले चरण में रेल मंत्रालय द्वारा 43 स्टेशनों का पुनर्विकास का काम चल रहा है और अब मंत्रालय ने अन्य 57 स्टेशनों को पुनर्विकास के लिये चयन किया है. जिसमें बिहार के तीन स्टेशनों का नाम है.
Bihar news: देश के विभिन्न शहरों के स्टेशन को यात्री सुविधा के लिहाज से बेहतर बनाने के लिये रेल मंत्रालय स्टेशनों का पुनर्विकास कर रहा है. इसके लिये तकनीकी-आर्थिक फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जाती है. पहले चरण में रेल मंत्रालय द्वारा 43 स्टेशनों का पुनर्विकास का काम चल रहा है और अब मंत्रालय ने अन्य 57 स्टेशनों को पुनर्विकास के लिये चयन किया है.
इसमें बिहार का गया, बापूधाम मोतिहारी और मुजफ्फरपुर स्टेशन शामिल है. स्टेशनों के आधुनिकीकरण और बेहतर सुविधाओं से लैस करने का काम लगातार चल रहा है. इस मद में आवंटन जोनल आधार पर किया जाता है.
इस मद में वर्ष 2019-20 में 1881.40 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया और 1903 करोड़ रुपये खर्च हुआ. जबकि वर्ष 2020-21 में 2615.15 करोड़ रुपये और 2021-22 में 2344 करोड़ रुपये और 2022-23 में 2700 करोड़ का आवंटन किया गया है. लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के तहत रेलवे ने वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट के तहत समाज के वंचित तबके के लिये 535 स्टेशन पर 572 आउटलेट का निर्माण किया है. जिसमें प्रमुख स्थानीय उत्पाद की बिक्री की जाती है. राज्यसभा में पूछे गये एक सवाल के जवाब में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




