Bihar News: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने मौलाना को मारी गोली, मोबाइल और पैसा लूट कर हो गये फरार

Updated at : 09 Jan 2022 12:21 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने मौलाना को मारी गोली, मोबाइल और पैसा लूट कर हो गये फरार

बाइक सवार तीन अपराधियों ने मोहम्मद अहद को पैर में गोली मार कर बाइक से नीचे गिरा दिया. और मोबाइल और पैसा लूट कर चलते बने. बदमाशों ने बाइक पर बैठे उनके पुत्र मो. हसला पर भी गोली चलायी लेकिन वह बाल-बाल बच गया.

विज्ञापन

Bihar News: बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बेखौफ बदमाशों ने एक मौलाना की गोली मार कर हत्या कर दी. मृत मौलाना की पहचान चिलमिल निवासी इसहाक काशमी के पुत्र शिक्षक मोहम्मद अहद के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मो. अहद अपने पुत्र को परीक्षा दिलवा कर बरौनी प्रखंड क्षेत्र के बथौली स्कूल से शाम में अपने बाइक चिलमिल घर आ रहे थे.

इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधियों ने मोहम्मद अहद को पैर में गोली मार कर बाइक से नीचे गिरा दिया. और मोबाइल और पैसा लूट कर चलते बने. बदमाशों ने बाइक पर बैठे उनके पुत्र मो. हसला पर भी गोली चलायी लेकिन वह बाल-बाल बच गया. गोली चलने की आवाज सुन कर आसपास के लोग वहां पहुंचे . और मोहम्मद अहद को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

लेकिन रास्ते में खून अधिक बह जाने के कारण रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है. लोगों में दहशत एवं आक्रोश का माहौल है. सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन