सासाराम में अंतिम संस्कार के दौरान हुई दिल दहलाने वाली घटना, बाप-बेटे और भतीजे की सोन नदी में डूबे

Published by :Prashant Tiwari
Published at :17 May 2025 2:58 PM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो

सासाराम: जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के उल्ली ज्ञान घाट आश्रम के नीचे सोन कोयल के संगम पर तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तीनों ही एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आए थे. खबर लिखे जाने तक तीन में सिर्फ एक शव बरामद हो पाया है.

विज्ञापन

सासाराम: जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के नवारा सोन नदी में डूबने से नागेश्वर शर्मा (65), नागेश्वर शर्मा के पुत्र रंजन शर्मा (20) व भतीजे रितेश शर्मा की मौत हो गई. ये लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए नदी किनारे गए थे. जहां नहाने के दौरान यह हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि सभी लोग काजीपुर से उदय शर्मा की माता के अंतिम संस्कार करने गये थे. हादसे के बाद स्थानीय गोताखोर के द्वारा शव की खोज की जा रही है.

मौके पर मौजूद गोताखोर
मौके पर मौजूद गोताखोर

एक दूसरे को बचाने के क्रम में डूबे तीन लोग

बताया जा रहा है कि काजीपुर निवासी उदय शर्मा की मां सनकलिया देवी (85) की शुक्रवार की रात मौत हो गयी थी. जिसके बाद शनिवार को उनका अंतिम संस्कार नवारा सोन घाट पर किया गया. अंतिम संस्कार के बाद सभी लोग स्नान करने के लिए नौहट्टा थाना क्षेत्र के उल्ली ज्ञान घाट आश्रम के नीचे सोन कोयल के संगम पर पहुंचे. इसी दौरान नहाने के क्रम मे गहरा पानी होने के कारण रंजन शर्मा डूबने लगा. बेटे को डुबते देख नागेश्वर शर्मा बचाने चले गए. रंजन शर्मा गहरे पानी में अपने पिता के उपर चढ गया. दोनो को डुबते देख रितेश शर्मा, बिसु शर्मा का लड़का और गांव के एक युवक दौड़ पड़े. जिसमे रितेश शर्मा को डुबते पिता पुत्र ने पकड़ लिया और तीनों गहरे पानी में चले गये.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

1 शव बरामद दो की तलाश जारी

तीन लोगों के मौती की खबर मिलने पर सीओ हिंदुजा भारती, एसआई विनोद सिंह, प्रवीण कुमार, अनामिका कुमारी पहुंची और एसडीआरएफ को बुलाया गया है. इस दौरान हजरीया बंशी लगाकर स्थानीय गोताखोर ने रितेश शर्मा के शव को निकाला है. अन्य दो की तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: 54 हजार करोड़ की लागत से बनेगा रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे, बिहार के इन 8 जिलों से होकर गुजरेगी सड़क

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन