ePaper

पिता ने पैसा देने से किया इंकार तो बेटे ने उतारा मौत के घाट, बचने के लिए दूसरे पर लगाया आरोप

Updated at : 02 Feb 2025 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
फाइल फोटो

फाइल फोटो

Bagaha: बेतिया के बगहा में एक कलयुगी बेटे ने पैसे न देने पर अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया. इतना ही नहीं खुद को बचाने के लिए उसने हत्या का आरोप गांव के मुखिया पति पर लगा दिया.

विज्ञापन

बगहा के पटखौली थाना क्षेत्र के मंगलपुर औसानी गांव में खेत की रखवाली कर रहे किसान किशुन बीन की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया. पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि हत्या मृतक के ही पुत्र जंगली बीन ने की थी. मामले में खुद को बचाने के लिए आरोपी ने हत्या का आरोप गांव के मुखिया पति भोला यादव समेत 9 लोगों पर लगाया और झूठा मुकदमा भी दर्ज करा दिया.

पिता ने पैसा देने से किया इंकार तो बेटे ने उतारा मौत के घाट 

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जंगली बीन पर भारी कर्ज था और वह इसे चुकाने में असमर्थ था. इसके अलावा, पिता किशुन बीन के चरित्र को लेकर भी बेटे से विवाद होता रहता था. इसी तनाव के कारण जंगली ने अपने पिता की हत्या की साजिश रची और धारदार हथियार से हमला कर उनकी जान ले ली.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पैसे को लेकर हुआ था विवाद

बगहा एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने बताया कि पुलिस की गहन जांच और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जंगली बीन को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया. आरोपी ने बताया कि 17 जनवरी की रात उसकी उसके पिता से पैसे को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद  उसने अपने पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी. जिससे किशुन बुरी तरह से घायल हो गया. इसके बाद 18 जनवरी की सुबह आरोपी ने अपने पिता को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भर्ती कराया, जहां पर उसकी मौत हो गई थी. जिसके बाद देर शाम बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज, एसडीपीओ कुमार देवेंद्र और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया  था और मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया था. 

इसे भी पढ़ें: बिहार में बन रहा विश्व का सबसे ऊंचा बुद्ध स्तूप, मोदी सरकार ने बुद्ध सर्किट के लिए किया खास ऐलान

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन