ePaper

बेटे को छोड़ने स्टेशन गया था परिवार, घर से बेटी प्रेमी संग हो गयी फरार, जानें क्या है पूरा मामला..

Updated at : 17 Jan 2023 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
बेटे को छोड़ने स्टेशन गया था परिवार, घर से बेटी प्रेमी संग हो गयी फरार, जानें क्या है पूरा मामला..

बेटी के पिता ने थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में लिखा है हम लोग सियालदह एक्सप्रेस में अपने बेटे को बिठाकर जब अपने घर आये, तो हमने देखा कि हमारी बेटी घर से लापता है. हमने उसकी काफी खोजबीन की, पर उसका कुछ भी पता नहीं चल सका.

विज्ञापन

बिहार के जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के केरीबाग टोला में जब एक परिवार के सदस्य अपने बेटे को स्टेशन छोड़ने गए थे. इसी दौरान मौका पाकर उनकी बेटी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी. मामले को लेकर लापता लड़की के पिता ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. अपने दिए आवेदन में बताया कि बीते 8 जनवरी को मेरा बेटा जा रहा था और हम लोग उसे छोड़ने के लिए मलयपुर रेलवे स्टेशन गये थे. बेटे को शाम 7 बजे बलिया सियालदह एक्सप्रेस में बिठाकर जब हम लौट कर अपने घर आये, तो हमने देखा कि हमारी बेटी घर से लापता है. हमने उसकी काफी खोजबीन की, पर उसका कुछ भी पता नहीं चल सका.

https://www.youtube.com/@PrabhatKhabarBihartv/videos

पिता ने बताया कि पूछताछ के बाद यह पता चला कि मेरे ही गांव के निवासी कार्तिक मांझी के पुत्र सूरज मांझी ने मेरी बेटी को बहला फुसला कर शादी की नीयत से उसे भगा कर अपने साथ कहीं लेकर चला गया है. ग्रामीणों ने बताया कि काफी लंबे समय से दोनों का प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी है. लापता लड़की के पिता ने मामले में कार्तिक मांझी, उसकी पत्नी सुमा देवी, बौना मांझी सहित अन्य लोगों पर अपनी बेटी को शादी की नीयत से अगवा करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. मलयपुर थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले में छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन