ePaper

10 महिने पहले जिस बेटी को डोली में बिठाकर किया था विदा, उसी की अर्थी को पिता ने दिया कंधा

Updated at : 19 Apr 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो

कटिहार : जिले में एक ससुरालवालों ने अपने बहु को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वह उनकी मांग को पूरा नहीं कर पाई. सबसे ज्यादा दर्दनाक यह रहा कि जिस पिता ने महज 10 महिने पहले अपनी बेटी को डोली में बिठाकर विदा किया था उसी ने अपनी बेटी की अर्थी को कंधा दिया.

विज्ञापन

कटिहार जिले के बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के शिकारपुर वार्ड तीन में नवविवाहिता सुमित्रा देवी उर्फ शगुन 19 वर्ष का शव शनिवार को ससुराल में फंदे से लटका मिला. उसकी शादी महज 10 माह पूर्व शिकारपुर के सागर राय पिता दिनेश चन्द्र राय के साथ हुई थी. मायका तैयबपुर पंचायत की सोनापुर गांव में है. परिजनों ने बताया की नगदी, सोना चांदी का गहना देकर पिता ने बड़े अरमान के साथ अपनी बेटी को विदा किया था. महज 10 माह के बाद ही बेटी का शव मिला है.

दहेज के लिए प्रताड़ित करता था पति 

आसपास के लोगों ने बताया कि मृतिका का शव फंदे से झूलता हुआ उसके घर से बरामद हुआ है. घटना शुक्रवार देर रात की है. घटना की सूचना पाकर मृतिका के स्वजन बेटी की ससुराल पहुंचे तो शव देख कर दहाड़ मार कर रोने लगा. मृतिका के पिता ने पति सहित ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतिका के पिता ने बताया कि तीन माह पूर्व हीं दामाद को दुकान करने के लिए पचास हजार रूपये दिये थे. बदले में बेटी का शव मिला. शादी में अपनी हैसियत से ज्यादा सामान दिये थे. पर दामाद के परिवार वाले और दहेज की मांग करते थे. बेटी को प्रताड़ित करते थे. परिजन ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है.

पुलिस पति को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

घटना की सूचना पाते ही बलिया बेलौन थानाध्यक्ष दिलशाद खान दलबदल के साथ शिकारपुर पहुंच कर स्थिति से अवगत होते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया है. त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतिका के पति को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ की जा रही है. समाचार लिखे जाने तक आवेदन नहीं मिला था.आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. यह हत्या है या आत्महत्या के मामले पर पूछे जाने पर बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद ही पता चलेगा.

विवाहिता की मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज

वहीं, औरंगाबाद जिले के गोह से भी ऐसी ही खबर सामने आई है. जहां गोह थाना क्षेत्र के लोहड़ी गांव में विवाहिता ज्योति कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में मृतका के पिता अखिलेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए हत्या का आरोप लगाया है. मृतका के पति लव कुश कुमार, मां सुषमा देवी, पिता श्रवण कुमार व भाई अंकुश कुमार को आरोपित बनाया गया है. मृतका के पिता अखिलेश कुमार ने अपने बयान में कहा है कि उनकी बेटी ज्योति कुमारी की शादी 2020 में लव कुश कुमार के साथ हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही ज्योति को उसके पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. अखिलेश कुमार ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या की गयी है और इसके लिए उसके पति और ससुराल वाले जिम्मेदार हैं. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है : गोह थानाध्यक्ष

गोह थानाध्यक्ष मो इरशाद ने बताया की मृतका के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. पुलिस ने इस मामले में सबूत इकट्ठा करना और गवाहों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है. जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें : शादी में जा रहे दो भाइयों पर समुदाय विशेष के लोगों ने किया हमला, एक की मौत, गांव में तनाव

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन