FACT CHECK: बिहार के सभी स्कूल 15 जून तक बंद? जानें क्या है वायरल हो रहे पत्र का सच...

Published at :20 Mar 2021 10:55 AM (IST)
विज्ञापन
FACT CHECK: बिहार के सभी स्कूल 15 जून तक बंद? जानें क्या है वायरल हो रहे पत्र का सच...

शुक्रवार को प्रदेश भर में 15 जून तक स्कूल बंद किये जाने के आदेश संबंधी एक फर्जी पत्र वायरल हुआ. खास बात यह थी कि वायरल हुए इस पत्र बिहार शिक्षा परियोजना के निदेशक के हू-ब-हू हस्ताक्षर थे.

विज्ञापन

पटना. शुक्रवार को प्रदेश भर में 15 जून तक स्कूल बंद किये जाने के आदेश संबंधी एक फर्जी पत्र वायरल हुआ. खास बात यह थी कि वायरल हुए इस पत्र बिहार शिक्षा परियोजना के निदेशक के हू-ब-हू हस्ताक्षर थे.

इस पत्र ने न केवल विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षा विभाग के शीर्ष अफसरों को भी कुछ समय के लिए सकते में डाल दिया. देखते-देखते पूरे प्रदेश में हजारों की संख्या में लोगों ने इस संबंध में पूछताछ की.

सोशल मीडिया पर वायरल इस आदेश पत्र की सूचना परियोजना निदेशक संजय कुमार को मिली. पत्र का परीक्षण किया गया. पत्र फर्जी निकला. परियोजना निदेशक ने इस मामले में एफआइआर दर्ज करायी है. आदेश पत्र की लेखन शैली और शब्दों का चयन गैर सरकारी था.

पत्र में शब्द संबंधी गलतियां भी थीं. पत्र संख्या भी नहीं थी. पत्र किसको संबोधित है, यह भी पत्र में दर्ज नहीं था. परियोजना निदेशक संजय सिंह ने बताया कि पत्र पूरी तरह फर्जी है. हालांकि मेरे हस्ताक्षर को स्कैन करके उपयोग में लाया गया है.

फिलहाल इस मामले में कदमकुआं थाने में एफआइआर करायी गयी है. उन्होंने साफ किया है कि स्कूल बंद कराने का ऐसा कोई निर्णय विभाग ने नहीं लिया है. अब तक तय शेड्यूल के हिसाब से स्कूल संचालित रहेंगे.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन