मुजफ्फरपुर में मिले फर्जी एडीएम के चार्जशीट दाखिल, पुलिस की नजर अब रैकेट पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2022 2:41 PM
मुजफ्फरपुर सदर थाने के शांति विहार कॉलोनी से गिरफ्तार फर्जी एडीएम आकाश कुमार के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दिया है. टाउन डीएसपी रामनरेश पासवान के पर्यवेक्षण रिपोर्ट के आलोक में केस के आइओ विनोद कुमार ने आकाश के खिलाफ जांच कर रहे हैं.
मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर सदर थाने के शांति विहार कॉलोनी से गिरफ्तार फर्जी एडीएम आकाश कुमार के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दिया है. टाउन डीएसपी रामनरेश पासवान के पर्यवेक्षण रिपोर्ट के आलोक में केस के आइओ विनोद कुमार ने आकाश के खिलाफ जांच कर रहे हैं. इसके आलावा जमीन संबंधित गड़बड़ी की जांच कई बिंदु पर करने को डीएसपी ने आइओ को निर्देशित किया है. पुलिस की नजर अब आकाश के उन दोस्तों पर है जो इस रैकेट में शामिल है.
सदर थाने के दारोगा मणिभूषण की शिकायत पर पटना के अनिशाबाद निवासी आकाश कुमार को शांति विहार कॉलोनी से पकड़ा था. वह शांति विहार कॉलोनी स्थित ससुराल में फर्जी एडीएम बनकर रह रहा था. उसके पास से कई दस्तावेज मिले थे. जो नकली थे. साथ ही एडीएम के नाम से बना नेमप्लेट भी पुलिस ने बरामद किया था. एक प्लास्टिक का पिस्टल भी मिला था. जो छानबीन के दौरान लाइटर भी बरामद किया गया है. पकड़े जाने से पहले ससुराल पक्ष से 40 लाख की पटना स्थित जमीन भी बेचवा दिया था. साथ ही लाखों रुपये कैश उनलोगों से विभिन्न मद में ठगी किया था. इसी भी छानबीन की जा रही है.
Also Read: Bihar News: अवैध हथियार व कारतूस रखने के दोषी को मिली तीन साल की सजा, 16 साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला
सदर थाने की छानबीन के दौरान जानकारी मिली थी कि आकाश के साथ उसके रैकेट में और भी कई लोग शामिल है. पूरी जांच आकाश के आसपास ही धूमती रही है. अब पुलिस उसके अन्य साथियों की छानबीन कर रही है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी जांच जारी है. डीएसपी ने भी आइओ को उसके पूरे सिंडिकेट का पता लगाने का निर्देश दिया है. पुलिस इसके लिए आकाश के मोबाइल डिटेल समेत अन्य प्रकार के डेटा का संग्रह कर रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस रैकेट का खुलासा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










