बिहार की 31 नगर पालिकाओं में मई में चुनाव, मतदाता व प्रत्याशियों के पास दावा-आपत्ति के लिए 10 दिन बाकी

Updated at : 08 Apr 2023 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार की 31 नगर पालिकाओं में मई में चुनाव, मतदाता व प्रत्याशियों के पास दावा-आपत्ति के लिए 10 दिन बाकी

निर्वाचन आयोग द्वारा जिन 31 नगरपालिकाओं में मतदान कराया जाना है, उनमें 24 नगरपालिकाएं वैसी हैं, जिनका तीसरे चरण का चुनाव कराया जाना है. शेष सात नगरपालिकाएं वैसी हैं जिनका कार्यकाल जून में समाप्त हो रहा है.

विज्ञापन

बिहार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 31 नगरपालिकाओं में आम चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गयी है. इन सभी नगरपालिकाओं में मई में चुनाव कराने की संभावना है. ऐसे में राज्य की 31 नगरपालिकाओं में मतदाता के अलावा मेयर, डिप्टी मेयर या वार्ड सदस्य के प्रत्याशियों के लिए सिर्फ 10 दिन का समय है, जिससे उनके छूटे हुए नामों को मतदाता सूची में शामिल कराया जा सके. इन नगरपालिकाओं की मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित किया जा चुका है और दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि 18 अप्रैल निर्धारित कर दी गयी है.

31 नगरपालिकाओं में मतदान

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिन 31 नगरपालिकाओं में मतदान कराया जाना है, उनमें 24 नगरपालिकाएं वैसी हैं, जिनका तीसरे चरण का चुनाव कराया जाना है. शेष सात नगरपालिकाएं वैसी हैं जिनका कार्यकाल जून में समाप्त हो रहा है.

इन नगरपालिकाओं में चुनाव को लेकर तैयार की जा रही मतदाता सूची

जिन नगरपालिकाओं में तीन पदों के लिए चुनाव को लेकर मतदाता सूची की तैयारी की जा रही है, उनमें पटना जिला में नगर परिषद मनेर, बक्सर जिला में नगर परिषद डुमरांव व नगर पंचायत ईटाढ़ी, रोहतास जिला में नगर परिषद बिक्रमगंज (कार्यकाल जून 2023), औरंगाबाद जिला में नगर परिषद दाउदनगर (कार्यकाल जून 2023), वैशाली जिला में नगर परिषद महनार (कार्यकाल जून 2023), नालंदा जिला में नगर परिषद राजगीर व नगर परिषद इस्लामपुर, नवादा जिला में नगर परिषद हिसुआ, गोपालगंज जिला में नगर पंचायत हथुआ.

मुजफ्फरपुर जिला में नगर परिषद कांटी व नगर परिषद मोतीपुर, पूर्वी चंपारण जिला में नगर परिषद केसरिया (कार्यकाल जून 2023) व नगर परिषद ढ़ाका (कार्यकाल जून 2023), पश्चिम चंपारण जिला में नगर पंचायत मच्छरगांवा (योगापट्टी), शिवहर जिला में नगर परिषद शिवहर, सीतामढ़ी जिला में नगर पंचायत सुरसंड़ (कार्यकाल जून 2023), दरभंगा जिला में नगर परिषद जाले, नगर पंचायत घनश्यामपुर, नगर पंचायत बिरौल और नगर पंचायत कमतौल अहियारी,

मधुबनी जिला में नगर निगम मधुबनी व नगर परिषद झंझारपुर, सहरसा जिला में नगर निगम सहरसा, किशनगंज जिला में नगर पंचायत पौआखाली, मुंगेर जिला में नगर परिषद हवेली खड़गपुर, नगर पंचायत संग्रामपुर और नगर पंचायत असरगंज, लखीसराय जिला में नगर परिषद बड़हिया, जमुई जिला में नगर परिषद झाझा और बांका जिला में नगर परिषद बांका (कार्यकाल जून 2023) शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन