ePaper

पिस्टल के दम पर आठ लाख रुपये की लूट, दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Updated at : 01 Jul 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

बहेड़ी. शंकर लोहार चौक स्थित चौधरी पेट्रोल पंप के पास अपराधियों ने पिस्टल के बल पर आठ लाख रुपये लूट लिये. दुकान के संचालक गणेश महतो ने बताया कि 29 जून को उनका स्टाफ गणेश राउत कलेक्शन के लिए गया था. जहां बदमाशों ने उसके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया.

विज्ञापन

बहेड़ी. शंकर लोहार चौक स्थित चौधरी पेट्रोल पंप के निकट अपराधियों ने पिस्टल के बल पर बहेड़ा बाजार स्थित मेसर्स लक्ष्मी किराना स्टोर के कर्मी से लगभग आठ लाख रुपये लूट लिये. दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है. सूचना मिलते ही बहेड़ी थाना की पुलिस वहां पहुंच गयी.

पिस्टल सटाकर छीन लिया आठ लाख: पीड़ित

दुकान के संचालक गणेश महतो ने बताया कि 29 जून को उनका स्टाफ गणेश राउत को कलेक्शन के लिए त्रिमुहानी, कुम्हरा चौक सहित कई अन्य जगहों पर भेजे थे. सभी जगह के दुकान से कलेक्शन करने के बाद उनका कर्मी शंकर लोहार स्थित नुनू साह के प्रतिष्ठान पर जा रहा था. इस क्रम में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उनके कर्मी को रोक लिया. पिस्टल सटाकर उसके पास से लगभग आठ लाख रुपये का कलेक्शन छीन लिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कपड़े से ढके हुए थे चेहरे

सभी बदमाश अपने चेहरे को कपड़े से ढके हुए थे. नकद व बाइक की चाबी छीनने के बाद सभी अपराधी शंकर लोहार की तरफ भाग गये. इस संबंध में थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि कांड दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. जल्द ही कांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन