मधेपुरा में घर के बाहर सो रहे डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद में मर्डर की आशंका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jun 2023 2:55 PM
मधेपुरा में बेखौफ अपराधियों ने एक स्थानीय डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी. डॉक्टर बिहारीगंज थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीपुर लालचंद पंचायत के सीता टोला स्थित अपने घर के बाहर दरवाजे के पास सोया था. इसी दौरान अपराधी वहां पहुंचे और गोली मारकर डॉक्टर की जान ले ली.
मधेपुरा. मधेपुरा में बेखौफ अपराधियों ने एक स्थानीय डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी. डॉक्टर बिहारीगंज थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीपुर लालचंद पंचायत के सीता टोला स्थित अपने घर के बाहर दरवाजे के पास सोया था. इसी दौरान अपराधी वहां पहुंचे और गोली मारकर डॉक्टर की जान ले ली. डॉक्टर की पहचान सीता टोला वार्ड संख्या 11 निवासी 50 वर्षीय महेश्वरी मंडल के रूप में हुई है. घटना के बाद महेश्वरी मंडल के परिजनों में कोहराम मच गया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले के छानबीन में जुट गई है. घटना की है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य घर के अंदर सोने चले गये थे. डॉक्टर महेश्वरी मंडल घर के दरवाजे पर बाहर सो रहे थे. इसी दौरान बदमाश वहां पहुंचे और डॉक्टर के सीने में गोली दागकर फरार हो गये. गोली की आवाज सुनकर घर के लोग बाहर आये तो डॉक्टर को खून से लथपथ पाया. घर के लोगों ने आनन फानन में परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे, लेकिन बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों की मानें तो गांव के ही कुछ लोगों ने मृतक का भूमि विवाद चल रहा था और इसी विवाद को लेकर उनकी जान ले ली गई है. पूरे मामले पर मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि संबंधित थानेदार को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है और जो लोग भी हत्याकांड में शामिल हैं उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










