ePaper

PM मोदी से मिले उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, बिहार में हुए हॉकी चैंपियस ट्रॉफी पर प्रधानमंत्री ने जताई खुशी

Updated at : 05 Dec 2024 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
PM मोदी से मिले उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, बिहार में हुए हॉकी चैंपियस ट्रॉफी पर प्रधानमंत्री ने जताई खुशी

Bihar: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

विज्ञापन

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी से शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्य से जुड़े जनसरोकार के मुद्दे पर भी सार्थक चर्चा हुई. इस दौरान राज्य के विकास को लेकर प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ. 

पीएम मोदी का मिला विशेष मार्गदर्शन: उप मुख्यमंत्री

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के संकल्प में युवाओं की भूमिका को लेकर पीएम मोदी का विशेष मार्गदर्शन मिला. इस दौरान उन्होंने हाल में लखीसराय में ‘राज्य युवा उत्सव’ के साथ ही  बिहार में हुए हॉकी चैंपियस ट्रॉफी सफल आयोजन पर खुशी व्यक्त की. उन्होंने हमारे राज्य के प्रति अपने विशेष प्रेम के साथ समेकित विकास में युवाओं को अधिक से अधिक भागीदार बनाने का भी निर्देश दिया. 

एनडीए की सरकार ने युवाओं को स्थान दिया 

उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार ने युवाओं को देश के विकास में केंद्रीय स्थान दिया है. 2014 में शासन में आते ही यह सरकार ‘युवा नीति-2014’ लेकर आई. पिछले दस वर्षों में करीब 400 नए विश्वविद्यालय खोले गए. इसी सरकार के प्रयासों से आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम वाला देश बना है. 28 लाख करोड़ से अधिक जो मुद्रा लोन दिए गए हैं, उससे भी हमारे युवा ही सर्वाधिक लाभान्वित हुए हैं.

डबल इंजन सरकार युवाओं को विकास का वाहक बनाने में जुटी

उन्होंने यह भी कहा, ”पीएम मोदी की प्रेरणा से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली प्रदेश की डबल इंजन सरकार भी लगातार युवाओं को विकास का वाहक बनाने में जुटी है. उद्योग, पर्यटन, फिल्म, आईटी , खेल से जुड़े जो भी नीतिगत पहल हाल के दिनों में हमारी सरकार ने लिए हैं, उन सभी में विशेष रूप से युवाओं को लक्षित किया गया है. राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी से चर्चा हुई. उसमें भी उनकी ओर से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का निर्देश मिला है. दोनों नेताओं का विशेष बल राज्य के युवाओं को सशक्त करते हुए ‘विकसित बिहार’ के संकल्प को साकार करने पर है.”

इसे भी पढ़ें: Motihari: दरवाजे पर खड़ी थी बेटी की बारात, अज्ञात वाहन ने ली पिता की जान, बारातियों ने पेश किया मिसाल

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन