पटना में अपराधियों का दुस्साहस : घर में घुस किया युवती को अगवा, लोगों के खदेड़ने पर की ताबड़तोड़ फायरिंग
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Dec 2020 10:41 AM
थानेदार आर रहमान ने बताया कि बंदूक के बल पर बदमाशों ने एक युवती का अपहरण कर लिया है. युवती के घर के बगल में ही आरोपित फिरोज का घर बन रहा है जो मूल रूप से सहरसा का रहने वाला बताया जा रहा है.
फुलवारीशरीफ. राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में मंगलवार रात करीब 8:30 बजे चार से पांच कार में सवार करीब 15 बदमाशों ने 22 साल की युवती को नोहसा में अपार्टमेंट के पीछे वाले एक घर में घुसकर हथियार के बल पर अपहरण कर ले भागे.
घरवालों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बदमाशों को खदेड़ा तो फायरिंग करते हुए फरार हो गये. हथियारबंद बदमाशों द्वारा घर में घुसकर दुस्साहस का परिचय देते हुए युवती का अपहरण कर लिये जाने की वारदात से इलाके में तनाव है.
अपहरण का आरोप लड़की के पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद फिरोज उर्फ अफरोज पर लगाया गया है. पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में कार सवार बदमाशों के भागने की तस्वीरें मिली है.
थानेदार आर रहमान ने बताया कि बंदूक के बल पर बदमाशों ने एक युवती का अपहरण कर लिया है. युवती के घर के बगल में ही आरोपित फिरोज का घर बन रहा है जो मूल रूप से सहरसा का रहने वाला बताया जा रहा है.
छानबीन में पता चला है कि युवती फिरोज के घर में पढ़ाने जाया करती थी. नोसा पंचायत के बगीचा के पास अपार्टमेंट के पीछे वाली गली में रहने वाले लाल मोहम्मद के घर पड़ोस में नया मकान बना रहने वाला फिरोज अपने दर्जन भर से अधिक बदमाश साथियों के साथ आ धमका.
आने के बाद उनकी बेटी को घर से हथियार के बल पर खींचकर ले जाने लगे परिवार वालों ने विरोध किया तो बंदूक का भय दिखाकर युवती को अगवा कर कार में बैठा लिया.
बताया जाता है कि जिस युवती का अपहरण हुआ उसका और उसके पड़ोसी फिरोज में कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था.
चर्चा यह भी है कि युवती के भाई मो राजा और फिरोज में दोस्ती थी लेकिन कुछ दिनों से मनमुटाव हो गया था.
पुलिस प्रेम प्रसंग समेत कई पहलुओं पर जांच कर रही है. देर रात तक युवती के घर पुलिस घर वालों को समझाने बुझाने में और आश्वासन देने में लगी थी.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










