गोली मार कर युवक की हत्या, पटरी पर मिला शव

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Aug 2020 9:06 AM

विज्ञापन

दरभंगा. बहादुरपुर थाने के भैरोपट्टी गंज निवासी युवक की गोली मार हत्या कर दी गयी. रविवार की सुबह उसका शव म्यूजियम गुमटी व दोनार गुमटी के बीच रेल लाइन से बरामद हुआ

विज्ञापन

दरभंगा. बहादुरपुर थाने के भैरोपट्टी गंज निवासी युवक की गोली मार हत्या कर दी गयी. रविवार की सुबह उसका शव म्यूजियम गुमटी व दोनार गुमटी के बीच रेल लाइन से बरामद हुआ. उसके सीने में गोली लगी है. सिर व चेहरे पर जख्म के निशान हैं. शव के निकट से दो खोखा भी बरामद किया गया है. मृतक ललन यादव स्थानीय सुखो यादव का पुत्र था. मृतक की बाइक शव मिलने के स्थान से दो सौ मीटर दूर कटरहिया मुहल्ले में लगी थी. उसे कल रात रेलवे लाइन जाने वाली गली में देखा गया था. उसके पीछे एक बाइक पर सवार तीन युवक भी गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन