मुंगेर में छात्रों के हंगामे के बाद बढ़ी स्क्रूटनी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 23 May 2026 9:16 AM

विज्ञापन

Munger University News

Munger University News: पोर्टल की तकनीकी समस्या पर छात्रों का फूटा गुस्सा, अब 26 मई तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन

Munger University News: मुंगेर से अमित झा की रिपोर्ट. मुंगेर विश्वविद्यालय में पोर्टल की तकनीकी समस्या को लेकर छात्रों के हंगामे के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कई शैक्षणिक प्रक्रियाओं की तिथि बढ़ा दी है. रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों को राहत देते हुए पीजी और स्नातक सेमेस्टर की स्क्रूटनी आवेदन प्रक्रिया अब 26 मई तक जारी रहेगी. विश्वविद्यालय की ओर से इस संबंध में आधिकारिक सूचना भी जारी कर दी गयी है.

छात्रों के विरोध के बाद हरकत में आया विश्वविद्यालय

शुक्रवार को पोर्टल में लगातार आ रही तकनीकी समस्याओं को लेकर छात्रों ने विश्वविद्यालय में हंगामा किया था. छात्रों का आरोप था कि पोर्टल ठीक से काम नहीं कर रहा था, जिसके कारण वे निर्धारित समय में स्क्रूटनी के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे थे.

छात्रों के बढ़ते दबाव और विरोध प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला लिया.

इन सत्रों के लिए बढ़ी आवेदन की तारीख

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-3, सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 और सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-4 के विद्यार्थियों के लिए स्क्रूटनी आवेदन की प्रक्रिया अब 26 मई तक चलेगी.

विश्वविद्यालय ने इससे पहले 17 मई से 20 मई तक आवेदन मांगे थे. लेकिन पोर्टल में तकनीकी दिक्कतों के कारण कई विद्यार्थी आवेदन करने से वंचित रह गए थे.

नियमित और बैकलॉग छात्रों को भी मिला मौका

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमित और बैकलॉग दोनों प्रकार के विद्यार्थी स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि एक विद्यार्थी अधिकतम तीन पेपर के लिए ही आवेदन कर सकेगा.

रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों के लिए यह फैसला बड़ी राहत माना जा रहा है. छात्रों का कहना है कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण उनका भविष्य प्रभावित हो सकता था, लेकिन अब उन्हें आवेदन का अतिरिक्त समय मिल गया है.

पोर्टल सुधारने का भी दावा

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि पोर्टल में आई तकनीकी समस्याओं को दूर करने का काम किया जा रहा है ताकि आगे छात्रों को परेशानी का सामना न करना पड़े.

छात्रों से अपील की गयी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द पोर्टल पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

Also Read: Patna News: इबोला वायरस को लेकर राजधानी के अस्पतालों में अलर्ट, गाइडलाइन का इंतजार

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन