Darbhanga News: संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत, सीडीपीओ कार्यालय के मुख्य द्वार के निकट गड्डे में मिला शव

Darbhanga News:अनुमंडल मुख्यालय स्थित एसडीपीओ कार्यालय के पीछे व सीडीपीओ कार्यालय के मुख्य द्वार के निकट गड्डे में एक युवक का शव रविवार को मिला.
Darbhanga News: बेनीपुर. अनुमंडल मुख्यालय स्थित एसडीपीओ कार्यालय के पीछे व सीडीपीओ कार्यालय के मुख्य द्वार के निकट गड्डे में एक युवक का शव रविवार को मिला. यह खबर फैलते ही उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने इसकी सूचना बहेड़ा पुलिस को दी. सूचना पर बहेड़ा थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी सदर-बल घटनास्थल पर पहुंचे. शव की पहचान बहेड़ा थाना क्षेत्र के पोहद्दी निवासी मो. हकीम कुजरा के पुत्र मुजीबुल के रूप में हुई. जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी वहां पहुंचे. ग्रामीणों के साथ परिजन पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.
हत्या की आशंका जताते हुए लोगों ने किया सड़क जाम
परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी. पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है. इसी बीच बहेड़ा थानाध्यक्ष को विरोध का सामना करना पड़ा. शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच ले जाने क्रम में लोगों ने शव वाहन को रोक दिया. मामले की जांच की मांग करते हुए आक्रोशित लोगों ने बेनीपुर-दरभंगा पथ को जाम कर दिया. इस दौरान काफी मान-मनोव्व्ल का दौर चला, लेकिन आक्रोशित लोग मानने को तैयार नहीं हो रहे थे. अंतत: पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शव जाने के बाद घटना से आक्रोशित लोगों ने पुनः मुख्य सड़क को जाम कर दिया. इसके कारण लगभग एक घंटा तक बेनीपुर -दरभंगा मुख्य पथ पर यातायात बाधित रहा. लोग पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते रहे. सूचना पर एक साथ बहेड़ा, अलीनगर, नेहरा व बहेड़ी थाना की पुलिस वहां पहुंची. हालांकि बड़ी संख्या में पुलिस के पहुंचते ही लोग खुद जाम स्थल से हट गये. इसके बाद पथ पर यातायात शुरू हुआ. इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि हत्या हुई है या दुर्घटना में मौत, यह जांच का विषय है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. वैसे पुलिस जांच में जुटी है. अगल-बगल के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. दूसरी ओर मुजीबुल की मौत पर उसकी पत्नी, छोटे-छोटे पांच बच्चे व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




