Darbhanga News: खैरा में युवक की गोली मारकर हत्या

Updated at : 30 Jan 2025 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: खैरा में युवक की गोली मारकर हत्या

Darbhanga News:पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव स्थित एक मुर्गा फार्म पर गुरुवार की देर शाम गोली मारकर एक युवक की हत्या करने का ममला सामने आया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: बहादुरपुर. पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव स्थित एक मुर्गा फार्म पर गुरुवार की देर शाम गोली मारकर एक युवक की हत्या करने का ममला सामने आया है. इस घटना में खैरा निवासी बुधन मंडल के पुत्र कमलेश मंडल (40) घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है. यह खबर सुनते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पतोर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी. पतोर थानाध्यक्ष ने इसकी जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दी. सूचना मिलते ही एसडीपीओ, बहादुरपुर थानाध्यक्ष, सोनकी थानाध्यक्ष व फेकला थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे. साथ ही मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. वहीं घटना को अंजाम देने वाले युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

वहीं दूसरी घटना की सूचना मलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि खैरा पंचायत के वसूली बांध स्थित स्व. गणेश प्रसाद सिंह का मुर्गी फॉर्म है. इस मुर्गी फार्म पर पार्टी चल रही थी. इस दौरान किसी बात को लेकर साथियों के बीच कहासुनी हो गई. इसी बीच खैरा गांव निवासी प्रीतेश सिंह ने मृतक कमलेश मंडल को दो गोली मार दी. मृतक को एक गली गर्दन तथा एक गोली छाती पर लगी. जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक घटनास्थल पर ही कमलेश मंडल की मौत हो गई. परिजनों ने प्रीतेश सिंह एवं हर्ष सिंह उर्फ गोलू कुमार सिंह पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने दोनों भाइयों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों के माने तो दो-तीन दिन पूर्व इस मुर्गा फार्म पर करीब आधा दर्जन लोगों के साथ पार्टी मनायी गयी थी.

आरोपित प्रीतेश छह माह पूर्व जा चुका था जेल

इसी मुर्गा फार्म पर आरोपित प्रीतेश सिंह छह अप्रैल 2024 को पतोर थाना की पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, 7.65 एमएम के पांच जिंदा कारतूस एवं आठ एमएम का एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार हुआ था. थानाध्यक्ष ने आर्म्स एक्ट के तहत आरोपित को न्यायिक रियासत में भेज दिया गया था. तीन माह जेल में रहने के बाद प्रीतेश सिंह बाहर निकल आया. मौके पर एसडीपीओ अमित कुमार, पतोर थानाध्यक्ष शिवनारायण कुमार, बहादुरपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार, फेकला थानाध्यक्ष मोती कुमार, सोनकी थानाध्यक्ष बसंत कुमार सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान मौजूद थे. एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया कि गोली मारकर 40 वर्षीय एक युवक की हत्या कर दी गयी है. दो खोखा बरामद किया गया है. मृतक क शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है. घटनास्थल पर एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में मामले की छनबीन की जा रही है. साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन