Darbhanga News, Crime : चोरी के आरोप में युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Updated at : 13 Sep 2024 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News, Crime : चोरी के आरोप में युवक को पीट-पीटकर मार डाला

थाना क्षेत्र के तुर्की गांव में चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बहेड़ी(दरभंगा) थाना क्षेत्र के तुर्की गांव में चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि तुर्की गांव में गुरुवार की रात लोगों ने चोरी के आरोप में दो युवकों की जमकर धुनाई कर दी. दोनों का इलाज पीएचसी में कराया गया. फिर दोनों को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया, जहां एक की मौत हो गयी. तुर्की निवासी गोपाल लालदेव व पुनीत लालदेव गांव के पप्पू सदा के घर में घुसकर मोबाइल व दो हजार रुपये चुरा लिये. इसकी जानकारी मिलने पर पप्पू सदा व अन्य लोगों ने दोनों की खोजबीन कर जमकर मारपीट की. बाद में स्थानीय लोगों की पहल पर उन्हें पीएचसी में भेजा गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां इलाज के क्रम में गोपाल लालदेव (23) की मौत हो गयी. वहीं पुनीत लालदेव भर्ती है. मामले में थानाध्यक्ष बरूण कुमार गोस्वामी ने बताया कि गोपाल लालदेव की माता बबीता देवी के आवेदन पर एफआइआर दर्ज की गयी. वहीं, चोरी करने का आरोप लगा पप्पू सदा ने आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. मारपीट की घटना में एक की मौत हुई है. इस बाबत प्रदीप सदा व उनकी पत्नी गूंजा देवी, पप्पू सदा व उनकी पत्नी अमोला देवी, राज कुमार सदा व उनकी पत्नी घुरनी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन