युवती के कथित अपहरण मामले की एसडीपीओ ने की समीक्षा, छापेमारी तेज

Updated:
विज्ञापन
युवती की बरामदगी को लेकर पुलिस कर रही छापेमारी

अपहरणकर्ता के परिजन से पुछताछ करते एसडीपीओ सदर टू. मौके पर थानाध्यक्ष व अनुसंधानकर्त्ता.

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र से 19 वर्षीय युवती के कथित अपहरण मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. SDPO शुभेन्द्र कुमार सुमन ने स्वयं थाने पहुंचकर मामले की समीक्षा की है. पुलिस युवती को सकुशल बरामद करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.

विज्ञापन

Darbhanga News: जाले थाना क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय युवती के कथित अपहरण मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. शनिवार को सदर-2 के एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन ने जाले थाना पहुंचकर मामले के अनुसंधान और पुलिस कार्रवाई की समीक्षा की.

युवती की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी

एसडीपीओ ने बताया कि युवती की सकुशल बरामदगी के लिए विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

सात नामजद आरोपितों की तलाश

पुलिस के अनुसार मामले में दोघरा पंचायत के चकमिल्की निवासी मो. तुफैल उर्फ रेहान साह, वजीर साह, रौशन खातून सहित सात नामजद आरोपितों की तलाश जारी है. आरोपितों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और उनके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है.

एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन ने कहा कि पुलिस जल्द ही युवती को सकुशल बरामद कर मामले का खुलासा करेगी.


विज्ञापन
Keshwendra Pratap Tha

लेखक के बारे में

By Keshwendra Pratap Tha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन