नालसा की प्रज्ञा योजना के तहत 1000 छात्राओं को मिलेगी छात्रवृत्ति, 22 जुलाई तक करें आवेदन
जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) द्वारा नालसा की प्रज्ञा योजना के तहत 1000 पात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाएगी. यह योजना आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर बालिकाओं को शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है.
Darbhanga News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) की सचिव आरती कुमारी ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की प्रज्ञा योजना के तहत कक्षा आठ या उससे ऊपर अध्ययनरत 1000 पात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी. योजना का उद्देश्य आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर, वंचित तथा विशेष परिस्थितियों में रह रही छात्राओं को शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है.
आपके शहर में
कौन कर सकता है आवेदन
डीएलएसए सचिव ने बताया कि वे छात्राएं आवेदन कर सकती हैं जिनके माता-पिता दोनों का निधन हो चुका है, या परिवार के एकमात्र कमाने वाले अभिभावक की मृत्यु हो गई है, या अभिभावक शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं. इसके अलावा ऐसे परिवार जिनके माता-पिता शिक्षा का खर्च उठाने में असमर्थ हैं अथवा जिनके पिता जेल में हैं और माता की आय शिक्षा के लिए पर्याप्त नहीं है, वे भी इस योजना के लिए पात्र हैं.
22 जुलाई तक जमा होंगे आवेदन
इच्छुक छात्राएं 22 जुलाई तक जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा अथवा अनुमंडलीय न्यायालय, बेनीपुर और बिरौल में आवेदन जमा कर सकती हैं.
आवेदन के साथ आधार कार्ड, विद्यालय का पहचान पत्र तथा पात्रता से संबंधित आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए